मुंबई। बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड के लगभग सभी बड़े सितारों को अनफॉलो कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद करण जौहर ने अपने फैंस को एक मैसेज भी दिया है।करण जौहर ने शाहरुख खान, आलिया भट्ट, मनीष मल्होत्रा, वरुण धवन, करीना कपूर, कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और सिद्धार्थ मल्होत्रा समेत कई नामचीन हस्तियों को अनफॉलो किया है। इस बदलाव के बाद अब करण जौहर केवल 57 लोगों को ही फॉलो कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस घटना की चर्चा तेज हो गई है।
करण जौहर ने सफाई देते हुए कहा है कि वे डिजिटल डिटॉक्स कर रहे हैं। उन्होंने लिखा, “मैं उन सभी लोगों को अनफॉलो कर रहा हूं जो मेरी एनर्जी और समय बर्बाद कर रहे हैं। इसे नेशनल न्यूज बनाने की कोई जरूरत नहीं है।” प्रियंका चोपड़ा अब भी करण जौहर की फॉलो लिस्ट में शामिल हैं।
कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे कलाकारों के नाम प्रमुख हैं।
इन सभी सितारों के साथ करण जौहर के लंबे समय से पेशेवर और व्यक्तिगत संबंध रहे हैं। खासतौर पर आलिया भट्ट और वरुण धवन को करण जौहर ने अपने प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से लॉन्च किया था। वहीं शाहरुख खान के साथ भी करण की दोस्ती कई वर्षों पुरानी मानी जाती है।
इंस्टाग्राम पर इस बड़े बदलाव के बाद अब करण जौहर केवल 57 लोगों को ही फॉलो कर रहे हैं। इससे पहले उनकी फॉलो लिस्ट कहीं ज्यादा बड़ी थी। यही वजह है कि फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स इस फैसले के पीछे अलग-अलग कारण तलाशने लगे।
करण जौहर ने दी सफाई
लगातार बढ़ती चर्चाओं के बीच करण जौहर ने खुद इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका यह फैसला किसी विवाद या व्यक्तिगत नाराजगी से जुड़ा नहीं है। करण ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वे डिजिटल डिटॉक्स कर रहे हैं और अपने समय व ऊर्जा को बेहतर तरीके से इस्तेमाल करना चाहते हैं।
उन्होंने अपने संदेश में कहा, “मैं उन सभी लोगों को अनफॉलो कर रहा हूं जो मेरी एनर्जी और समय बर्बाद कर रहे हैं। इसे नेशनल न्यूज बनाने की कोई जरूरत नहीं है।”
फिलहाल करण जौहर के इस फैसले को लेकर चर्चाएं जारी हैं, लेकिन उन्होंने साफ कर दिया है कि यह कदम केवल डिजिटल डिटॉक्स और मानसिक शांति के लिए उठाया गया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में वे सोशल मीडिया पर अपनी सक्रियता को किस तरह बनाए रखते हैं।
