Skip to main content

समाचार मिर्ची

हिमाचल। जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका विमान, उप मुख्यमंत्री थे सवारहिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के अनुसार दिल्ली से शिमला पहुंचे एलाइंस एयर के विमान को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका गया है। विमान की आधे रनवे पर लैंडिंग करवाई गई। इस विमान में उपमुख्यमंत्री मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और डीजीपी डॉ. अतुल वर्मा भी माैजूद थे।

गनीमत रही कि विमान रनवे से बाहर नहीं गया और बड़ा हादसा टल गया। इस दाोरान विमान का टायर भी फट गया। उधर, इस हादसे के बाद सुरक्षा कारणों से धर्मशाला जाने वाली अगली उड़ान रद्द कर दी गई है। विमान की आधे रनवे पर लैंडिंग क्यों करवाई गई, इस संबंध में जानकारी नहीं मिल पाई है। विमान में तकनीकी खामी का पता लगाया जा रहा है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version