समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

नई दिल्ली। पहलगाम हमले पर बयान देने के बाद से रॉबर्ड वाड्रा सवालों के कठघरे में हैं। उन्होंने मुसलमानों को कमजोर बताते हुए इस हमले की वजह बीजेपी की हिन्दुत्व वादी नीति को ठहराया था, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हो गया। वहीं, अब रॉबर्ड वाड्रा ने अपने बयान पर सफाई पेश की है।

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने पहलगाम हमले पर दिए बयान पर सफाई पेश की है। फेसबुक पर पोस्ट शेयर करते हुए रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि उनके बयान को लोगों ने गलत समझा। वो हमले में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। इस हिंसा को किसी भी रूप में माफ नहीं किया जा सकता है।

फेसबुक पर पोस्ट शेयर करते हुए रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है। लोग उनके बयान का पूरा मतलब नहीं समझ पाए। उन्होंने साफ किया है कि पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की हत्या किसी मायने में सही नहीं थी।

रॉबर्ट वाड्रा का कहना है कि “मैंने कुछ दिन मौन रहकर इंतजार करने का फैसला किया, लेकिन इसे खामोशी, उदासीनता या देशभक्ति की कमी न समझा जाए। असल में, अपने देश के प्रति मेरे गहरे प्रेम, सत्य के प्रति मेरे अगाध सम्मान और समर्पण के प्रति मेरी प्रतिबद्धता के कारण ही मैंने बोलने से पहले चिंतन करने का समय लिया।”
मैं शोक व्यक्त करता हूं: रॉबर्ट वाड्रा

रॉबर्ट वाड्रा ने आगे लिखा कि “किसी भी रूप में आतंकवाद न केवल इंसानों पर बल्कि समूची इंसानियत की आत्मा पर हमला है। यह हर इंसान के भयमुक्त जीवन जीने के बुनियादी अधिकार को खत्म कर देता है।

निर्दोष लोगों के खून बहाने के कृत्य को जायज ठहराने के लिए कोई भी कारण, कोई भी तर्क उचित नहीं हो सकता। जिनका जीवन छिन गया, जिनका भविष्य छिन गया, जिनके दिल अकल्पनीय दुःख से भर गए हैं – उन सबके लिए मैं शोक व्यक्त करता हूं।”

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version