Skip to main content

समाचार मिर्ची

दुबई। ईरान और अमेरिका की नेवी के बीच हॉर्मुज स्ट्रेट में हुई फायरिंग की चपेट में गुजरात का एक मालवाहक जहाज डूब गया। यह जहाज गुजरात के द्वारका जिले के सलाया का था। हादसे में जहाज के इंजन रूम में काम कर रहे अल्ताफ तालब केर नाम के भारतीय क्रू सदस्य की मौत हो गई।

जहाज पर एक गनमैन समेत कुल 18 क्रू सवार थे। बाकी 17 क्रू सदस्यों को बचाया गया। मालवाहक जहाज MSV AL फैज नूरे सुलेमानी-I दुबई से कार्गो लेकर यमन के मुकाला बंदरगाह जा रहा था।

इंडियन सेलिंग वेसल्स एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी आदम भाई ने इसकी जानकारी दी। उनके अनुसार 7 मई की सुबह करीब एक बजे जहाज हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहा था, तभी ईरान और अमेरिकी नेवी के बीच क्रॉस फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग से जहाज को भारी नुकसान पहुंचा और उसमें पानी भरने लगा।

फायरिंग के बाद पास से गुजर रहे दूसरे जहाज MSV प्रेम सागर-I ने मदद की और 17 क्रू को सुरक्षित बाहर निकाला। बचाए गए सभी क्रू 8 मई की देर शाम दुबई पोर्ट पहुंच गए। एसोसिएशन ने भारतीय दूतावास से मृतक के अंतिम संस्कार और बाकी क्रू की सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version