Skip to main content

समाचार मिर्ची

वॉशिंगटन।अमेरिकी सेना ने ईरान पर फिर बमबारी की है। ईरान ने आरोप लगाया कि अमेरिका ने सीजफायर के बीच यह कार्रवाई की। अमेरिकी सेना ने ओमान की खाड़ी में ईरानी तेल टैंकरों को निशाना बनाया। ईरानी सरकारी मीडिया प्रेस टीवी के अनुसार, खातम अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिकी सेना ने जास्क के पास ईरानी समुद्री इलाके से होर्मुज स्ट्रेट की ओर जा रहे एक तेल टैंकर को निशाना बनाया।

ईरान ने बिना हिचकिचाहट के करारा जवाब देने की चेतावनी दी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को चेतावनी दी कि अगर तेहरान डील नहीं करता तो और हमले किए जाएंगे। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए ट्रम्प ने बताया कि ईरान ने अमेरिकी जंगी जहाजों पर हमला किया था। इसके बाद दोनों देशों के बीच फायरिंग हुई, जिसमें अमेरिका ने ईरानी छोटी नावों को डुबो दिया।

ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका ईरान को परमाणु हथियार रखने का अधिकार नहीं देगा और वे इस बात पर सहमत हो गए हैं। संयुक्त राष्ट्र की समुद्री एजेंसी आईएमओ के महासचिव आर्सेनियो डोमिंगेज ने कहा कि होर्मुज संकट के कारण खाड़ी क्षेत्र में करीब 1500 जहाज फंस गए हैं। इन जहाजों के साथ लगभग 20 हजार नाविक भी फंसे हुए हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version