नई दिल्ली। अमेरिका और इजरायल ईरान पर संभावित हमलों के लिए लक्ष्यों की संयुक्त सूची तैयार कर रहे हैं। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों देशों के सैन्य अधिकारी ईरान पर फिर से सैन्य कार्रवाई शुरू करने की योजना बना रहे हैं। इजरायली सेना और अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने इमरजेंसी मीटिंग की है। यह तैयारी अगले हफ्ते हमला शुरू करने की तेजी से चल रही है।
अमेरिकी F-15ई स्ट्राइक ईगल जेट्स को हमले के लिए तैयार किया जा रहा है। इजरायल ईरान के परमाणु कार्यक्रम और मिसाइल सिस्टम को पूरी तरह नष्ट करना चाहता है। इजरायली न्यूज एजेंसी KAN के सूत्रों के मुताबिक, इजरायल अमेरिका पर लगातार दबाव डाल रहा है। इजरायली नेतृत्व का कहना है कि ईरान के खिलाफ पहले चरण का युद्ध अधूरा छोड़ दिया गया था।
वैश्विक स्तर पर बढ़ी चिंता
संभावित हमले की खबरों के बाद अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चिंता बढ़ गई है। संयुक्त राष्ट्र और कई यूरोपीय देशों ने क्षेत्र में संयम बरतने की अपील की है। रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि यदि संघर्ष बढ़ता है तो इसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था, ऊर्जा सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर गंभीर रूप से पड़ सकता है।
फिलहाल दुनिया की नजर अमेरिका, इजरायल और ईरान के अगले कदम पर टिकी हुई है। आने वाले दिनों में यह स्पष्ट होगा कि मौजूदा सैन्य तैयारियां केवल दबाव की रणनीति हैं या वास्तव में पश्चिम एशिया एक बड़े युद्ध की ओर बढ़ रहा है।
