समाचार मिर्ची

अमरोहा। पटाखा फैक्ट्री में बॉलास्ट से एक बार फिर 4 जिंदगियां काल के गाल में समा गई है। इस घटना में कई लोग घायल बताए डा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। घटना बहुत ही डरावनी थी। बताया जा रहा है कि घटना के समय वहां मौजूद सभी लोग घायल हो गए।
रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव अतरासी स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में सोमवार को ये भीषण विस्फोट हुआ है जिसमें चार महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक पुरुष सहित नौ अन्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं। हादसा इतना भयंकर था कि धमाके की आवाज़ एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

गौरतलब है कि. कोतवाली क्षेत्र के भंडा पट्टी निवासी सैफउर्ररहमान ने यह यूनिट स्थापित की थी। फैक्ट्री का पंजीकरण सैफ उर्ररहमान के नाम पर है, लेकिन प्रारंभिक जांच से यह स्पष्ट हुआ है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई थी। टीन शेड से बनी दो इमारतों में यह इकाई संचालित हो रही थी, जहां शादी-बारात में उपयोग होने वाले पटाखों और बारूद के गोले तैयार किए जाते थे।

घटना स्थल पर मातम छाया हुआ है सबमे डर है इस घटना को ले कर हादसा के बाद स्थिति समान होने में अभी समय लगेगा। स्थानीय लोगों भी राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं। प्रशासन की तरफ से राहत और बचाव का काम किया जा रहा है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version