Skip to main content

समाचार मिर्ची

एशिया कप 2025 का रोमांच अपने चरम पर है और सुपर-4 के तीसरे मुकाबले में आज पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 7:30 बजे होगा। दोनों ही टीमों के लिए यह मैच करो या मरो जैसा है क्योंकि दोनों को अपने-अपने पहले सुपर-4 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान को भारत के खिलाफ हार मिली, वहीं श्रीलंका को बांग्लादेश ने मात दी।

पाकिस्तान: सलमान आगा (कप्तान), सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, फखर जमान, फहीम अशरफ, तलत हुसैन, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रउफ और अबरार अहमद। वही, श्रीलंका: चरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिल मिशारा, कुसल परेरा, कामिंडू मेंडिस, दसुन शानका, वनिंदू हसरंगा, दुष्मंथा चमीरा, दुनिथ वेल्लालागे और नुवान थुषारा के साथ हैं।

जानकारी दे दें कि, सुपर-4 पॉइंट्स टेबल में भारत और बांग्लादेश 2-2 पॉइंट्स के साथ टॉप पर हैं। रन रेट बेहतर होने के कारण भारत पहले स्थान पर है। वहीं, श्रीलंका और पाकिस्तान को अभी तक कोई अंक नहीं मिला है। आज का मुकाबला जीतने वाली टीम के पास न सिर्फ अंक तालिका में ऊपर आने का मौका होगा, बल्कि बेहतर रन रेट के सहारे शीर्ष पर पहुंचने की संभावना भी होगी।

बता दें कि, एशिया कप 2025 का यह मुकाबला टूर्नामेंट का सबसे अहम मैच साबित हो सकता है। पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों को अपने अभियान को जिंदा रखने के लिए जीत की सख्त जरूरत है। क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि आज का मैच रोमांच और जोश से भरपूर होगा। कौन बाजी मारेगा, यह तो शाम को होने वाले इस महामुकाबले से ही तय होगा, लेकिन इतना तय है कि दोनों टीमें जीत हासिल करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देंगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version