मन्दसौर। जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग, मन्दसौर विश्वविद्यालय द्वारा सोमवार को रेडियो वृत्तचित्र, ड्रामा और फीचर पर दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें रेडियो की दुनियाँ में आवाज के जादूगर कहे जाने वाले, प्रसिद्ध रेडियो उद्घोषक कमल शर्मा जी ने देश भर से जुड़े प्रतिभागियों से को प्रशिक्षण दिया । कार्यशाला में देश भर के 60 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ आदि प्रदेशों से प्रतिभागी जुड़े । कार्यशाला के पहले दिन रेडियो डॉक्यूमेंट्री और फीचर तथा दूसरे दिन रेडियो ड्रामा पर कार्यशाला आयोजित हुई…
Author: News Desk
हाल ही में सूचना और प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार ने डिजिटल मीडिया पर प्रसारित होने वाली सामग्री की निगरानी हेतु नियमावली बनाई है । सीधे तौर पर कहा जाए तो अब ऑनलाइन सामग्री पर भी सरकार का पहरा होना तय है । लंबे समय से सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयास अब जमीनी हकीकत में बदल गए हैं । अङ्ग्रेज़ी हुकूमत से लेकर 2021 तक सिनेमा माध्यम में फिल्म सेंसरशिप जिस तरह से प्रतिपादित होती रही है उस पर सवाल होते रहे हैं । और होने भी चाहिये । फ़िल्म सेन्सरशिप को लेकर देश भर में माहौल हमेशा से गरम…
मन्दसौर। एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हर ख़बर के तथ्य को अवश्य परखें। खबरों के दौर में स्त्रोत का पता लगाना आवश्यक है। खबरों की अधूरी जानकारी भयावह रूप ले सकती है उक्त कथन वरिष्ठ पत्रकार दीपक डोभाल ने ‘फेक न्यूज़ व इसकी रोकथाम’ विषय पर कहे। वे मन्दसौर विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा आयोजित वेबिनार में वर्चुअल माध्यम से बोल रहे थे । उन्होंने मन्दसौर विश्वविद्यालय सहित देशभर के कई मीडिया संस्थानों के छात्रों व शोधकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कई बार खबरें देने वाला भी खबर की सत्यता से वंचित रह जाता हैं,…
भोपाल । NSUI के प्रदेश प्रवक्ता सुहृद तिवारी ने प्रदेश के सरकारी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में कुर्सी,टेबल,कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की खरीदी में भारी फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए आज महामहिम राज्यपाल महोदया को ज्ञापन दिया है। महामहिम को संबोधित ज्ञापन में तिवारी ने मांग की है कि प्रदेश के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों को विश्व बैंक परियोजना(रूसा) के तहत कुर्सी,टेबल,कंप्यूटर,स्मार्ट क्लासेस का सामान खरीदने के लिए ग्रांट मिली थी लेकिन विश्वविद्यालय के अधिकारियों और प्राचार्यों ने मिलकर इस राशि के फण्ड का जमकर बंदरबांट किया है और शासन को करोड़ों रुपये का चूना लगाया है।तिवारी ने आरोप लगाते हुए…
दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब, हरियाणा व राजस्थान के किसान 26 से 28 नवंबर तक के लिए ‘दिल्ली कूच’ पर निकले हैं। गुरुवार को इनके दिल्ली प्रवेश को रोकने के लिए दिल्ली-हरियाणा सीमा पर पुलिस व सुरक्षा बलों की तैनाती व बैरिकेड आदि लगाकर सख्त इंतजाम किए गए हैं। किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च को लेकर स्थिति गंभीर हो रही है। फरीदाबाद, गुड़गांव, नोएडा और गाजियाबाद से लगी सीमाओं पर भारी फोर्स तैनात है। सिंघू सीमा पर दिल्ली पुलिस ने किसानों के ट्रैक्टरों की आवाजाही रोकने के लिए रेत से भरे ट्रकों…
भोपाल। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय भोपाल में असि.प्रोफेसर के पद पर कार्यरत अरुण कुमार खोबरे को बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल द्वारा पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की गई है । उन्होंने सामाजिक विज्ञान संकाय के अंतर्गत इतिहास विषय से डॉ.महेंद्र गिरि के मार्गदर्शन में “आधुनिक भारत की पत्रकारिता का इतिहास (सन् 1940 से 1960 तक) भोपाल जिले के विशेष संदर्भ में” शोध विषय पर शोध कार्य किया है। प्रो. खोबरे की इस उपलब्धि पर पत्रकारिता विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों, ईष्ट-मित्रों ने उन्हें बधाई दी है। पीएच.डी. की उपाधि को उन्होंने अपने स्वर्गीय पिता को समर्पित किया है। गौरतलब है कि…
भोपाल। चुनाव का वक्त हो और नेताओं के ऑडियो-वीडियो वायरल न हो ऐसा संभव ही नहीं है। मध्य प्रदेश में हो रहे विधानसभा के उप-चुनाव में नेताओं के ऐसे ही वीडियो और ऑडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। अब नया ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे कथित तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का बताया जा रहा है। इस ऑडियो की एबीपी न्यूज पुष्टि नहीं करता है। वायरल हो रहे ऑडियो में कथित तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और ग्वालियर से सपा के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे रोशन मिर्जा से…
मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले से बॉलीवुड में ड्रग्स के इस्तेमाल की केस फाइल खुल गई है। हालत यह है कि सुशांत की मौत की जांच कर रही सीबीआई और उनके करोड़ों रुपए के ट्रांसफर के आरोपों की जांच कर रही ईडी तो कहीं दिख ही नहीं रही है। अब तो एनसीबी (नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) ने सेंट्रल सीट ले ली है। एनसीबी ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, उसके भाई और अन्य लोगों को गिरफ्तार किया। लेकिन, यह सिलसिला यहां थमता नजर नहीं आ रहा। कंगना रनोट ने कहा कि बॉलीवुड में 90% लोग ड्रग्स लेते हैं…
दिल्ली। दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित मैग्जीन TIME ने साल 2020 के सौ सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर जगह दी गई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के अलावा पीएम मोदी उन दो दर्जन नेताओं में शामिल हैं, जिन्हें इस लिस्ट में शामिल किया गया है। टाइम मैगजीन की ओर से हर साल यह लिस्ट जारी की जाती है, जिसमें अलग-अलग क्षेत्रों में काम करते हुए दुनिया को प्रभावित करने वाले लोगों को शामिल किया जाता है। पीएम मोदी इस लिस्ट में इकलौते भारतीय…
दिल्ली। कृषि बिलों के विरोध में विपक्षी दलों के सांसदों ने बुधवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया और मार्च निकाला। सांसदों ने किसान बचाओ, मजदूर बचाओ और लोकतंत्र बचाओ के नारे लगाए। सभी अपने हाथों में पोस्टर लिए हुए थे। इससे पहले, विपक्ष ने लगातार तीसरे दिन राज्यसभा की कार्यवाही का बहिष्कार किया। उधर, विवादित किसान बिलों पर अपनी बात रखने के लिए विपक्ष के नेता आज शाम 5 बजे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलेंगे। राष्ट्रपति कार्यालय ने इसकी जानकारी दी। इसमें बताया गया कि कोरोना प्रोटोकॉल की वजह से सिर्फ पांच नेताओं को मिलने की अनुमति दी गई…