Author: News Desk

किसान आंदोलन। कृषि कानूनों पर अस्थायी रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने जिस 4 सदस्यीय समिति का गठन किया था, उससे भूपिंदर सिंह मान ने खुद को अलग कर लिया है। मान ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि वह किसानों और पंजाब के हित के लिए किसी भी पद की कुर्बानी देने को तैयार हैं। . कृषि कानूनों पर बनी सुप्रीम कोर्ट की कमेटी से भूपिंदर सिंह मान ने खुद को किया अलग. मान ने गुरुवार को बयान जारी कर कहा कि किसानों और पंजाब के हित के लिए वह कोई भी पद त्याग सकते हैं. आंदोलनकारी किसानों…

Read More

मुंबई। कोरोना काल में सरकार लोगों को हर माध्यम से जागरूक करने की कोशिश कर रही थी। जिसके तहत फोन की कॉलर ट्यून में भी कोरोना संक्रमण से बचाव का मैसेज सुनाई देता था और इसी क्रम में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की आवाज में जागरूकता संदेश दिया जाने लगा। लेकिन अब शुक्रवार (15 जनवरी) से कोरोना कॉलर ट्यून में बिग बी की आवाज नहीं सुनाई देगी। बिग बी की आवाज को हटाने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका भी दायर हुई थी लेकिन उसकी वजह से कॉलर ट्यून नहीं बदली गई है। दरअसल अब फोन करने पर…

Read More

राजगढ़।कहते हैं जिसके मन में कुछ पाने का जज्बा हो तो उसके लिए कठिन रास्ते भी आसान हो जाते हैं। सफलता भी उसी को मिलती है जिनमें कुछ पाने की लालसा होती है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है मध्यप्रदेश की रहने वाली 25 वर्ष की तान्या डागा ने। तान्या ने भले ही अपना एक पैर खो दिया है लेकिन इस कमजोरी को हावी नहीं होने दिया और एक पैर से साइकल चला कर जम्मू-कश्मीर से कन्याकुमारी तक का सफर महज 42 दिनों में पूरा कर लिया। तान्या के इस कीर्तिमान पर देश के लोगों को गर्व हो रहा है…

Read More

नई दिल्ली। 16 जनवरी यानी शनिवार से देश में कोरोना वैक्सीनेशन शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वैक्सीनेशन प्रोग्राम की शुरुआत करेंगे। साथ ही वे वैक्सीन लगवाने वाले कुछ लोगों से बात भी कर सकते हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। PMO के मुताबिक, इस दौरान सभी राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों के 3006 सेशन साइट्स लॉन्चिंग कार्यक्रम से जुड़ेंगे। हर सेशन में 100 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। सूत्रों की मानें, तो पहले दिन करीब 3 लाख हेल्थकेयर वर्कर्स को टीके लगाए जाएंगे। राज्यों को सलाह- 10%…

Read More

भोपाल। आखिरकार राज्य कैबिनेट के विस्तार का दिन तय हो गया है। शिवराज की टीम में दो मंत्री शामिल किए जाएंगे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम रविवार 3 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे राजभवन में होगा। मंत्रिमंडल विस्तार की सूचना कुछ देर पहले ही मंत्रालय से राजभवन भेजी गई है। इसकी पुष्टि राजभवन ने कर दी है। माना जा रहा है कि सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक का शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 2:00 बजे राजभवन में होना संभावित है। राजभवन के…

Read More

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार को सौ लोगों से अधिक की भीड़ ने एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ कर दी और आग लगा दी। घटना करक जिले के टेरी गांव की है, जहां स्थानीय मौलवियों की अगुवाई में भीड़ ने मंदिर को नष्ट कर दिया। अब इस मामले में कट्टरपंथी जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम पार्टी के नेता रहमत सलाम खट्टक समेत 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम पार्टी (फजल उर रहमान समूह) के समर्थकों के नेतृत्व वाली भीड़ ने मंदिर के विस्तार कार्य का विरोध किया…

Read More

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन उत्पादक कंपनी सीरम इंस्टिट्यूट (Serum Institute Of India) की वैक्सीन कोविशील्ड (Covishield) को भारत में इमरजेंसी यूज की अनुमति दे दी गई है. इस पर फैसला ड्रग कंट्रोलर ऑफ इंडिया द्वारा बनाए गए विशेष पैनल ने लिया है. केंद्रीय औषध मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की कोविड-19 पर एक विशेषज्ञ समिति ऑक्सफोर्ड के कोरोना वायरस रोधी टीके कोविशील्ड के आपात इस्तेमाल की मंजूरी देने के लिए सिफारिश करने की तैयारी में है. ब्रिटेन में इस वैक्सीन को इमरजेंसी यूज की अनुमति मिलने के बाद माना जा रहा था कि भारत में भी इसकी अनुमति…

Read More

नई दिल्ली। ब्रिटेन वाले कोरोना वायरस (Coronavirus) से सावधान होने को वक्त का आ चुका है क्योंकि ब्रिटेन और यूरोपीय देशों को संक्रमित करने वाला कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन (New Strain of Coronavirus) अब भारत भी पहुंचा चुका है. बेंगलुरू, हैदराबाद, पुणे के अलावा यूपी के मेरठ में भी यूनाइटेड किंगडम (UK) वाले नए कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित मरीज पाए गए हैं. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मेरठ में लंदन से लौटी एक 2 साल की बच्ची भी कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन (New Strain of Coronavirus) से संक्रमित मिली है. जबकि बच्ची के माता-पिता कोरोना वायरस (Coronavirus)…

Read More

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले 34 दिनों से दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे किसान कानून वापसी की मांग पर डटे हुए हैं। किसान और सरकार के बीच में आज एक बार फिर बातचीत होगी। आज यानी बुधवार को केंद्र और आंदोलन कर रहे किसान संगठनों के बीच ठहरी हुई सातवें दौर की बातचीत होगी। हालांकि, प्रदर्शनकारी किसान संगठनों ने कहा कि चर्चा केवल तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने के तौर-तरीकों एवं न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी देने पर ही होगी। बता दें कि इससे पहले सरकार और किसान संगठनों के…

Read More

SSC CGL Exam 2020-21: कर्मचारी चयन आयोग (Staff selection commission) भारत सरकार के विभिन्न विभागों में ऐसे युवाओं की भर्तियां करने जा रहा है, जिन्होंने किसी भी विषय से तीन साल की ग्रेजुएशन डिग्री पूरी की हो। इसके लिए स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने वैकेंसी (Govt Job Vacancy 2021) नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। एसएससी द्वारा ये भर्तियां कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जाम (SSC CGL) द्वारा की जाएंगी। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए भारत सरकार के अलग-अलग विभागों व मंत्रालयों में ग्रुप बी व सी के पद भरे…

Read More