बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। येदियुरप्पा (78) ने इस कार्यकाल में मुख्यमंत्री के रूप में दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक समारोह में अपने इस्तीफे के फैसले की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों, विशेष रूप से उनके अपने निर्वाचन क्षेत्र शिकारीपुर के लोगों, ने उनके पांच दशक से अधिक समय के राजनीतिक जीवन के दौरान उन्हें भरपूर स्नेह और प्रेम दिया। येदियुरप्पा ने कहा, “मेरी योजना आज शाम को मेरा इस्तीफा कर्नाटक के राज्यपाल टी सी गहलोत को सौंपने की है।” उन्होंने…
Author: News Desk
नई दिल्ली। टोक्यो ओलिंपिक में भारत का खाता खुल चुका है। मीराबाई चानू ने 49 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक जीता। मीराबाई चानू की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा कि भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई। उनकी सफलता हर भारतीय को प्रेरित करती है। तोक्यो ओलिंपिक की इससे सुखद शुरुआत नहीं हो सकती थी मीराबाई चानू ने रजत पदक जीता। टोक्यो ओलिंपिक में मेडल जीतने वाली वह पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं। उन्होंने महिलाओं के 49 किलोग्राम भारवर्ग में सिल्वर मेडल जीता। चीन की होउ झीहुई…
भोपाल। देश के बड़े समाचारपत्र समूह से जुड़े ठिकानों पर आज आयकर विभाग ने भोपाल समेत अनेक शहरों में स्थित ठिकानों पर छापे की कार्रवाई प्रारंभ की। सूत्रों के अनुसार समूह के भोपाल स्थित मुख्यालय के अलावा नोएडा, जयपुर, अहमदाबाद और अन्य शहरों में कम से कम एक दर्जन परिसरों में छापे की कार्रवाई किए जाने की सूचना है। कर चोरी की आशंका के चलते यह कार्रवाई किया जाना बताया गया है। सूत्रों का कहना है कि भोपाल में एमपीनगर स्थित समूह के मुख्यालय के अलावा लगभग आधा दर्जन परिसरों में भी छापे की कार्रवाई की गयी। सुरक्षा की दृष्टि…
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को स्पष्ट कर दिया कि उत्तर प्रदेश सरकार को कांवड़ यात्रा के अपने निर्णय पर अमल की अनुमति नहीं होगी। न्यायमूर्ति रोहिंगटन एफ नरीमन और न्यायमूर्ति बी आर गवई की खंडपीठ ने कहा कि कोविड महामारी को देखते हुए राज्य सरकार को कांवड़ यात्रा के आदेश के अनुपालन की अनुमति नहीं होगी। राज्य सरकार अपने फैसले पर पुनर्विचार करे और सोमवार तक खंडपीठ को अवगत कराये। सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने न्यायालय को अवगत कराया कि कोरोना की विभीषिका के मद्देनजर केंद्र सरकार इस तरह…
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने ग्रामीण की धारदार हथियार से हत्या कर दी। जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि जिले के मोदकपाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत नुकनपाल गांव में नक्सलियों ने बृहस्पतिवार को मुरा कुड़ियाम (50 वर्ष) की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को सड़क किनारे ग्रामीण के शव होने की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस दल को घटनास्थल पर भेजा गया। बाद में पुलिस दल ने शव बरामद कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि कुड़ियाम, उसूर गांव का…
नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी में बड़े बदलाव के बीच आज एक अहम बैठक हो रही है. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कमलनाथ के बीच मीटिंग चल रही है. ये मीटिंग सोनिया गांधी के घर पर चल रही है, जहां कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद हैं. सूत्रों से जानकारी मिली है कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है. कांग्रेस संगठन में अहमद पटेल के जाने के बाद से कमलनाथ काफी अहम भूमिका निभा रहे है. हाल ही में दो दिन पहले जब प्रशांत किशोर की राहुल गांधी से मुलाकात हुई थी तब भी कमलनाथ…
बिलासपुर। सीनियर आईपीएस अधिकारी और पूर्व एडीजी जीपी सिंह (Senior IPS officer and former ADG GP Singh) के द्वारा हाईकोर्ट (High Court) में दायर याचिका पर आज सुनवाई हुई। जस्टिस नरेंद्र व्यास की बेंच ने जीपी सिंह की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई की। सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को जवाब दाखिल करने करने को कहा। केस डायरी उपलब्ध कराने की बात हाईकोर्ट ने कही। अब अगली सुनवाई 21 जुलाई यानी की मंगलवार को होगी। दरअसल आय से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित आईपीएस जीपी सिंह ने उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। पूर्व एडीजी…
बिलासपुर। सीनियर आईपीएस अधिकारी और पूर्व एडीजी जीपी सिंह (Senior IPS officer and former ADG GP Singh) की याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। जीपी सिंह ने मामले की सीबीआई जांच के साथ ही अंतरिम राहत की मांग की है। आज जस्टिस एनके व्यास की बेंच इस मामले में सुनवाई करेंगी। दरअसल आय से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित आईपीएस जीपी सिंह ने उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। पूर्व एडीजी जीपी सिंह अपने ऊपर आय से अधिक संपत्ति और राजद्रोह के मामले में सीबीआई (CBI) जांच की मांग की थी। जीपी सिंह के वकील…
नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन किए जाने वाली जगहों पर फिर से पाबंदियां लागू करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि इन राज्यों में तुरंत लॉकडाउन लगाया जाए। कोरोना नियमों का पालन नहीं करने पर तुरंत लगाय़ा जाए लॉकडाउन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही के दिनों में कई हिल स्टेशनों और बाजारों से भीड़ भाड़ वाली तस्वीरें सामने आई थी। जिसके बाद गृह मंत्रालय ने बुधवार को तीसरी लहर आने की चेतावनी देते हुए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा है कि जिन जगहों पर कोरोना नियमों…
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने कांवड यात्रा की अनुमति देने के उत्तर प्रदेश सरकार के फैसले पर स्वत: संज्ञान लेते हुए बुधवार को नोटिस जारी किया। न्यायमूर्ति रोहिंगटन एफ नरीमन की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने उत्तर प्रदेश सरकार के इस फैसले पर स्वत: संज्ञान लेकर सुनवाई की और राज्य सरकार को नोटिस जारी करके जवाब तलब किया। न्यायालय इस मामले की सुनवाई 16 जुलाई (शुक्रवार) को करेगा। न्यायमूर्ति नरीमन ने नोटिस जारी करने से पहले एक अंग्रेजी दैनिक में छपी संबंधित खबर का हवाला दिया और कहा कि भारत के नागरिक घराें से निकलने के लिए पूरी तरह बैचेन हैं,…