सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के लिए मंगलवार का दिन नई सौगात लेकर आया. पीएम नरेंद्र मोदी ने 341 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का उद्धाटन किया. 22,500 करोड़ रुपये की लागत से बना 6 लेन का यह एक्सप्रेसवे लखनऊ को गाजीपुर से जोड़ेगा. इस एक्सप्रेस वे पर 3.2 किलोमीटर की एक हवाई पट्टी भी बनाई गई है ताकि आपात स्थिति में लड़ाकू विमान उतर सकें. पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर उद्घाटन के बाद वायुसेना के विमानों ने एयरशो भी दिखाया. इसे देखने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद थीं लड़ाकू विमानों…
Author: News Desk
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अखिल भारतीय कोटा स्कीम में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को 27 प्रतिशत और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को दस प्रतिशत आरक्षण देने के सरकार के निर्णय को देश में सामाजिक न्याय की नयी मिसाल करार दिया है। मोदी ने गुरूवार को ट्वीट करते हुए कहा , “ हमारी सरकार ने मौजूदा शैक्षणिक वर्ष से स्नातक, स्नातकोत्तर मेडिकल और दंत चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अखिल भारतीय कोटा स्कीम में ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत तथा आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लिए दस फीसदी…
नई दिल्ली। सऊदी अरब ने अपने नागरिकों से कहा है कि अगर उन्होंने कोरोना नियमों को धता बताकर रेड लिस्ट में शामिल देशों का दौरा किया तो तीन साल के लिए यात्रा करने पर उन पर बैन लगा दिया जाएगा. रेड लिस्ट में शामिल देशों में भारत का नाम भी शामिल है. सऊदी अरब के गृह मंत्रालय ने मंगलवार को नए फैसले का ऐलान किया. कोरोना के नए वेरिएंट के मद्देनजर सऊदी अरब ने हाल ही में रेड लिस्ट में शामिल देशों का नाम जारी किया था. इसमें अफगानिस्तान, वियतनाम सहित भारत का नाम भी शामिल है. सरकारी न्यूज एजेंसी…
श्रीनगर। देश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है. हिमाचल से लेकर जम्मू तक बारिश की वजह से कई जगहों पर लैंड स्लाइड और बादल फटने की खबर सामने आ चुकी है. वहीं जम्मू कश्मीर के अमरनाथ गुफा के पास बादल फट गया है. जिसकी वजह से सिंध नदी का जलस्तर में वृद्धि हो गई है. एनडीआरपीएफ की टीम घटनास्थल पर मौजूद है. लेकिन एक और टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है. कंगन के एसडीपीओ ने बताया कि पवित्र अमरनाथ गुफा में लगातार बारिश और बादल फटने की सूचना के मद्देनजर गंड और कंगन के क्षेत्रों…
बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। येदियुरप्पा (78) ने इस कार्यकाल में मुख्यमंत्री के रूप में दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक समारोह में अपने इस्तीफे के फैसले की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों, विशेष रूप से उनके अपने निर्वाचन क्षेत्र शिकारीपुर के लोगों, ने उनके पांच दशक से अधिक समय के राजनीतिक जीवन के दौरान उन्हें भरपूर स्नेह और प्रेम दिया। येदियुरप्पा ने कहा, “मेरी योजना आज शाम को मेरा इस्तीफा कर्नाटक के राज्यपाल टी सी गहलोत को सौंपने की है।” उन्होंने…
नई दिल्ली। टोक्यो ओलिंपिक में भारत का खाता खुल चुका है। मीराबाई चानू ने 49 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक जीता। मीराबाई चानू की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा कि भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई। उनकी सफलता हर भारतीय को प्रेरित करती है। तोक्यो ओलिंपिक की इससे सुखद शुरुआत नहीं हो सकती थी मीराबाई चानू ने रजत पदक जीता। टोक्यो ओलिंपिक में मेडल जीतने वाली वह पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं। उन्होंने महिलाओं के 49 किलोग्राम भारवर्ग में सिल्वर मेडल जीता। चीन की होउ झीहुई…
भोपाल। देश के बड़े समाचारपत्र समूह से जुड़े ठिकानों पर आज आयकर विभाग ने भोपाल समेत अनेक शहरों में स्थित ठिकानों पर छापे की कार्रवाई प्रारंभ की। सूत्रों के अनुसार समूह के भोपाल स्थित मुख्यालय के अलावा नोएडा, जयपुर, अहमदाबाद और अन्य शहरों में कम से कम एक दर्जन परिसरों में छापे की कार्रवाई किए जाने की सूचना है। कर चोरी की आशंका के चलते यह कार्रवाई किया जाना बताया गया है। सूत्रों का कहना है कि भोपाल में एमपीनगर स्थित समूह के मुख्यालय के अलावा लगभग आधा दर्जन परिसरों में भी छापे की कार्रवाई की गयी। सुरक्षा की दृष्टि…
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को स्पष्ट कर दिया कि उत्तर प्रदेश सरकार को कांवड़ यात्रा के अपने निर्णय पर अमल की अनुमति नहीं होगी। न्यायमूर्ति रोहिंगटन एफ नरीमन और न्यायमूर्ति बी आर गवई की खंडपीठ ने कहा कि कोविड महामारी को देखते हुए राज्य सरकार को कांवड़ यात्रा के आदेश के अनुपालन की अनुमति नहीं होगी। राज्य सरकार अपने फैसले पर पुनर्विचार करे और सोमवार तक खंडपीठ को अवगत कराये। सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने न्यायालय को अवगत कराया कि कोरोना की विभीषिका के मद्देनजर केंद्र सरकार इस तरह…
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने ग्रामीण की धारदार हथियार से हत्या कर दी। जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि जिले के मोदकपाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत नुकनपाल गांव में नक्सलियों ने बृहस्पतिवार को मुरा कुड़ियाम (50 वर्ष) की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को सड़क किनारे ग्रामीण के शव होने की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस दल को घटनास्थल पर भेजा गया। बाद में पुलिस दल ने शव बरामद कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि कुड़ियाम, उसूर गांव का…
नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी में बड़े बदलाव के बीच आज एक अहम बैठक हो रही है. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कमलनाथ के बीच मीटिंग चल रही है. ये मीटिंग सोनिया गांधी के घर पर चल रही है, जहां कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद हैं. सूत्रों से जानकारी मिली है कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है. कांग्रेस संगठन में अहमद पटेल के जाने के बाद से कमलनाथ काफी अहम भूमिका निभा रहे है. हाल ही में दो दिन पहले जब प्रशांत किशोर की राहुल गांधी से मुलाकात हुई थी तब भी कमलनाथ…