कोलकाता।पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। चुनाव आयोग के निर्देश पर केंद्रीय गृह मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों और अर्धसैनिक बलों के महानिदेशकों ने कोलकाता के साल्ट लेक सिटी में उच्चस्तरीय बैठक की। इस बैठक में लगभग ढाई लाख जवानों की तैनाती का फैसला किया गया, जो इन चुनावों के लिए अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के अंतर्गत सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ, एसएसबी और आईटीबीपी के जवानों को तैनात किया जा रहा है। बैठक में राज्य पुलिस के शीर्ष अधिकारी और चुनाव आयोग के पुलिस सलाहकार भी शामिल हुए।…
Author: Shweta Sharma
नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील का नया दौर शुरू हो रहा है। 20 अप्रैल 2026 से अमेरिका में होने वाली इस चर्चा में टैरिफ को लेकर बड़े बदलाव की संभावना है। फरवरी 2026 में स्थगित हुई बातचीत के बाद यह पहली औपचारिक मुलाकात होगी। मुख्य वार्ताकार दर्पण जैन के नेतृत्व में करीब एक दर्जन भारतीय अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल तीन दिनों तक अमेरिकी अधिकारियों से बातचीत करेगा। इस दल में वाणिज्य, सीमा शुल्क और विदेश मंत्रालय के अधिकारी शामिल हैं। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ को गैर-कानूनी करार देते हुए रद्द…
मुंबई।अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की फिल्म ‘भूत बंगला’ ने रविवार को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है। फिल्म के तीसरे दिन यानी संडे को 23 करोड़ रुपये की बंपर कमाई हुई। दर्शकों में फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है और इसका खुमार उन पर चढ़ता दिख रहा है। फिल्म ने पेड प्रिव्यूज के जरिए 3.75 करोड़ रुपये बटोरे थे। पहले दिन यानी शुक्रवार को इसने 12.25 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की, जिसे मिलाकर कुल ओपनिंग 16 करोड़ रुपये रही। दूसरे दिन शनिवार को फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखा गया और इसने 19 करोड़…
तेहरान/वॉशिंगटन, 20 अप्रैल (भास्कर)। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने को लेकर इस्लामाबाद में मंगलवार को दूसरे दौर की बातचीत तय थी, लेकिन ईरान ने अपने प्रतिनिधिमंडल भेजने से इनकार कर दिया है। ईरानी सरकारी समाचार एजेंसी तस्नीम के अनुसार, जब तक ईरान पर नौसैनिक नाकेबंदी जारी रहेगी, तब तक पाकिस्तान में किसी भी बातचीत के लिए डेलिगेशन नहीं भेजा जाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इस पर कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान के पास अब आखिरी मौका है। अगर समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किए गए तो पूरा देश तबाह कर दिया जाएगा। ट्रम्प ने…
कोलकाता। रविवार को पश्चिम बंगाल में चार रैलियों को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झाड़ग्राम में सड़क किनारे स्थित एक झालमुड़ी की दुकान पर रुके। उन्होंने दुकानदार से कहा, “भाई हमें अपना झालमुड़ी खिलाओ।” मोदी ने 10 रुपये का झालमुड़ी बनवाया और उसका आनंद लिया। इस दौरान दुकानदार ने पूछा कि सर प्याज खाते हैं? इसके जवाब में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “हां, प्याज खाते हैं… दिमाग नहीं खाते बस।” उन्होंने मौजूद बच्चों को भी झालमुड़ी खिलाई और खुद भी खाते नजर आए। मोदी ने दुकानदार से झालमुड़ी की कीमत भी पूछी और भुगतान करने की कोशिश की।प्रधानमंत्री मोदी…
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आईपीएल 2026 में अपनी पहली जीत दर्ज की। रविवार को ईडन गार्डन्स में खेले गए मैच नंबर 28 में केकेआर ने राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को 4 विकेट से हरा दिया। रिंकू सिंह की तूफानी पारी ने केकेआर को रोमांचक मुकाबले में जीत दिलाई। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों पर 46 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल थे। यशस्वी जायसवाल ने 39 रन का योगदान दिया। केकेआर के लिए वरुण चक्रवर्ती ने…
नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच जंग दोबारा शुरू होने से वैश्विक तनाव बढ़ गया है। होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी नाकाबंदी और ईरान के पलटवार ने स्थिति को गंभीर बना दिया। इस घटनाक्रम के बीच कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है। ब्रेंट क्रूड करीब 6 प्रतिशत महंगा हो गया। सोमवार को सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में शुरुआत गिरावट के साथ हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स पिछले शुक्रवार के बंद स्तर 78,493 अंक की तुलना में 78,203 अंक पर खुला। कुछ देर बाद इसमें रिकवरी देखी गई और सेंसेक्स 78,733…
नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह निफ्टी एक प्रतिशत से अधिक बढ़कर 24300 के ऊपर बंद हुआ। आगामी 20 से 24 अप्रैल के सप्ताह के लिए बाजार विशेषज्ञों ने मुनाफा निकालने की संभावना जताई है।आनंद राठी ग्रुप के जिगर एस पटेल के अनुसार, निफ्टी अब 24300-24500 के महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस स्तर पर पहुंच गया है। इस स्तर पर पहुंचने के बाद निवेशक मुनाफा वसूली कर सकते हैं, जिससे बाजार में कुछ दबाव देखने को मिल सकता है। विशेषज्ञों ने बताया कि पिछले सप्ताह की तेजी के बाद अगले सप्ताह में निवेशक मुनाफा बुकिंग कर सकते हैं। निफ्टी और बैंक…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन विधेयक लोकसभा में पारित न होने पर राष्ट्र के नाम संबोधन में महिलाओं से क्षमा मांगी है। उन्होंने कहा कि हम नाकाम नहीं हुए हैं, हमारे हौसले बुलंद हैं और आधी आबादी को उनका हक दिलाने का संकल्प पूरा करके रहेंगे। पीएम मोदी ने संबोधन में स्पष्ट किया कि विधेयक पास नहीं होने के लिए उनके पास संख्या बल नहीं था, लेकिन आत्मबल अजेय है। उन्होंने आगे मौके आने की बात कही और देश के भविष्य के लिए इस संकल्प को पूरा करने का भरोसा दिलाया। सरकार 40 सालों…
नई दिल्ली: सरकार किसानों को सस्ती खाद उपलब्ध कराने के लिए उर्वरक कंपनियों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इस सब्सिडी व्यवस्था में किसानों को सीधे पैसे नहीं मिलते, बल्कि खाद की कीमत पहले से ही कम कर दी जाती है। इससे खेती की लागत कम होती है और उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलती है। खाद सब्सिडी यूरिया, डीएपी (डायमोनियम फॉस्फेट), एमओपी (म्यूरेट ऑफ पोटाश) और एनपीके (मिश्रित उर्वरक) पर दी जाती है। यूरिया पर सरकार सबसे अधिक सब्सिडी प्रदान करती है, जिसके कारण इसकी बाजार कीमत अन्य खादों की तुलना में काफी कम है। सब्सिडी प्राप्त करने की प्रक्रिया…