बेंगलुरु। बेंगलुरु में खेले गए आईपीएल 2026 के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 43 रनों से हरा दिया। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 250 रन बनाए, जबकि सीएसके 19.4 ओवर में 207 रन पर ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ आरसीबी आईपीएल 2026 की अंकतालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है। आरसीबी की यह सीएसके के खिलाफ लगातार चौथी जीत है, जो टीम के इतिहास में पहली बार हुआ है। मैच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। सीएसके को इस सीजन में लगातार तीसरी…
Author: Shweta Sharma
अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले को 37 दिन पूरे हो चुके हैं। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों में बार-बार बदलाव देखा गया। शुरू में वे ईरान पर गोलाबारी और तबाही की बातें करते रहे, लेकिन अब गाली-गलौज पर उतर आए हैं।अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया था। उसके बाद ट्रंप लगभग हर दिन ईरान पर हमले की धमकी देते रहे। युद्ध के शुरुआती दौर में ‘गोलीबाज’ ट्रंप 37वें दिन ‘गालीबाज’ ट्रंप में बदलते नजर आए। उन्होंने ट्रूथ सोशल पर पोस्ट करते हुए ईरान को गाली दी और कहा कि अब…
अहमदाबाद। अहमदाबाद में खेले गए आईपीएल 2026 के एक रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटन्स को 6 रनों से हरा दिया। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 210 रन बनाए। जवाब में गुजरात टाइटन्स 20 ओवर में 8 विकेट पर 204 रन ही बना सकी और लक्ष्य से 6 रन पीछे रह गई। राजस्थान रॉयल्स की पारी में ध्रुव जुरेल ने 42 गेंदों पर 75 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल थे। यशस्वी जायसवाल ने 36 गेंदों पर 55 रन की पारी खेली। वैभव सूर्यवंशी ने भी 18…
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को घोषणा की कि ईरान में गिराए गए एफ-15ई फाइटर जेट के एक क्रू सदस्य अधिकारी को अमेरिकी सेना ने सफलतापूर्वक बचाया लिया है। यह अधिकारी एक अत्यधिक सम्मानित कर्नल हैं। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर बताया कि पिछले कुछ घंटों में अमेरिकी सेना ने देश के इतिहास के सबसे साहसी खोज और बचाव अभियानों में से एक को अंजाम दिया। ट्रंप के अनुसार, जेट के शॉट डाउन होने के बाद यह पायलट ईरान के खतरनाक पहाड़ों में दुश्मन की सीमा के पीछे फंस गया था। ईरानी सैनिक हर घंटे उसके…
करेले की उन्नत किस्म ‘काशी प्रतिष्ठा’ को घर के गार्डन में आसानी से उगाया जा सकता है। नेशनल सीड्स कॉरपोरेशन लिमिटेड (NSC) द्वारा विकसित इस वैरायटी के 5 ग्राम बीज मात्र 35 रुपये में उपलब्ध हैं। ये बीज ऑनलाइन खरीदे जा सकते हैं और ताजी तथा केमिकल-फ्री करेला उगाने के लिए उपयुक्त बताए गए हैं। यह करेला की बेल वाली किस्म है, जिसकी बेहतर ग्रोथ और अधिक पैदावार के लिए सहारे की जरूरत पड़ती है। घरेलू गार्डनिंग में उच्च गुणवत्ता वाले बीज चुनने से अच्छी उपज मिल सकती है। NSC ने अपनी आधिकारिक जानकारी में इस वैरायटी को उच्च उत्पादन…
नई दिल्ली। घरेलू एलपीजी सिलेंडर केवल रसोई में खाना बनाने के लिए ही इस्तेमाल किए जा सकते हैं। सरकार द्वारा सब्सिडी दिए जाने वाले इन सिलेंडरों का मकसद आम लोगों को सस्ती दर पर रसोई गैस उपलब्ध कराना है। इन्हें होटल, रेस्तरां, ढाबा या अन्य व्यावसायिक गतिविधियों में इस्तेमाल करना गैरकानूनी माना जाता है। कुछ शहरों में व्यावसायिक एलपीजी की कमी के चलते कई दुकानदार और व्यवसायी घरेलू सिलेंडरों का उपयोग कर रहे हैं। लेकिन यह ‘सब्सिडी वाले एलपीजी का डायवर्जन’ या ‘मिसयूज’ माना जाता है। एलपीजी की आपूर्ति और वितरण को एसेंशियल कमोडिटी एक्ट, 1955 और लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस…
नई दिल्ली।आज सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स पर सोना 6600 रुपये सस्ता हो गया, जबकि चांदी में 19000 रुपये से अधिक की गिरावट आई। एमसीएक्स पर जून डिलीवरी वाले सोने का भाव 1,48,279 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो पिछले क्लोजिंग से 3.53 प्रतिशत या 5429 रुपये कम है। इसी तरह मई डिलीवरी वाली चांदी 2,29,066 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही, जिसमें 5.93 प्रतिशत या 14,435 रुपये की कमी आई। इंडस इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के अनुसार 24 कैरेट सोने का भाव 1,46,608 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया,…
ईरान। ईरान से जुड़े तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य में पाबंदी के बीच एक नया सुरक्षित समुद्री रूट सामने आया है। ओमान की प्रादेशिक समुद्री सीमा का उपयोग करते हुए चार बड़े पोत इस रूट से सुरक्षित निकल गए। इनमें एक भारतीय मालवाहक जहाज भी शामिल है।यह नया रूट होर्मुज संकट के दौरान वैश्विक शिपिंग पर पड़ रहे दबाव को कम करने में मददगार साबित हुआ है। इससे तेल और गैस आपूर्ति पर संभावित प्रभाव को भी सीमित किया जा सका है। चारों पोत बिना किसी घटना के इस वैकल्पिक मार्ग से गुजरने में सफल रहे। होर्मुज जलडमरूमध्य का वैश्विक महत्व…
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में शनिवार सुबह चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी पर हमले का मामला सामने आया है। बहरामपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 19 में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई।अधीर रंजन चौधरी बहरामपुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार हैं। प्रचार के दौरान टीएमसी काउंसलर बिश्मदेव कर्माकर अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और उनके काफिले को रोकने की कोशिश की। इससे हाथापाई की स्थिति पैदा हो गई। अधीर रंजन चौधरी ने आरोप लगाया कि इतनी बड़ी संख्या में केंद्रीय बलों की तैनाती के बावजूद टीएमसी के कुछ कार्यकर्ता उन्हें रोकने की…
अमेरिका।पिछले पांच हफ्तों से जारी अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष अब अपने सबसे खतरनाक दौर में पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में ईरान ने अमेरिकी दो लड़ाकू विमानों को निशाना बनाया। शुक्रवार को ईरान ने एक अमेरिकी F-15E स्ट्राइक ईगल फाइटर जेट को मार गिराया। इस घटना में विमान के दो चालक दल सदस्य थे, जिनमें एक पायलट और एक वेपन सिस्टम ऑफिसर शामिल थे। अमेरिकी विशेष बलों ने एक चालक दल सदस्य को बचाया लिया, जबकि दूसरा अभी भी लापता है। ईरान ने लापता पायलट को पकड़ने की जानकारी देने वाले को इनाम देने की घोषणा की…