बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले कांग्रेस ने अपनी रणनीति बनाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाया है। पटना के सदाकत आश्रम में आजादी के बाद पहली बार कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक आयोजित की जा रही है। यह बैठक न सिर्फ बिहार की राजनीति के लिहाज से अहम है, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी इसे विपक्षी राजनीति की नई दिशा के रूप में देखा जा रहा है। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी सियासी दलों में हलचल तेज हो गई है. कांग्रेस भी इस बार बिहार चुनाव को बड़ी गंभीरता से रही है और राहुल गांधी काफी एक्टिव नजर आ…
Author: Shweta Sharma
आज़ादी के बाद पहली बार कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक पटना में आयोजित हुई है। इसे महज एक संगठनात्मक बैठक नहीं, बल्कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के बड़े शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी ने इसे अपने पुनरुत्थान का प्रतीकात्मक और रणनीतिक दोनों तरह का मंच बनाया है। जानकारी दे दें कि, 24 सितंबर को आयोजित इस बैठक से पहले 23 सितंबर को कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने साफ किया कि यह बैठक बिहार में पार्टी के लिए नई ऊर्जा का स्रोत बनेगी. उन्होंने कहा कि जैसे 2023 में तेलंगाना में बड़ी…
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 60वें सत्र में भारत ने पाकिस्तान पर जमकर हमला बोला और उसके निराधार बयानों को सिरे से खारिज कर दिया। जिनेवा में भारत के स्थायी मिशन के प्रतिनिधि क्षितिज त्यागी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पाकिस्तान को भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने और झूठ फैलाने के बजाय अपनी जर्जर होती अर्थव्यवस्था को बचाने पर ध्यान देना चाहिए। पाकिस्तान की बदहाल अर्थव्यवस्था पर भारत का तंज भारत ने पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति पर तीखा वार करते हुए कहा कि उसकी अर्थव्यवस्था “आखिरी सांसें” ले रही है। IMF और अन्य संस्थानों से लगातार…
शारदीय नवरात्रि 2025 का तीसरा दिन 24 सितंबर, बुधवार को मनाया जाएगा। इस दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा का विशेष महत्व होता है। मां चंद्रघंटा को साहस, शक्ति, स्थिरता और शांति की देवी माना जाता है। उनकी उपासना से भक्तों को जीवन में निडरता, सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र पहनकर पूरे भाव से मां चंद्रघंटा की पूजा करने का संकल्प लें. पूजा क्षेत्र की साफ-सफाई कर लें और फिर मां चंद्रघंटा की प्रतिमा या चित्र करें. मां चंद्रघंटा को लाल फूल, रोली, अक्षत,…
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनादेश के करोड़ों किसानों के लिए जीवनरेखा साबित हुई है। केंद्र सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना किसानों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है, जो तीन समान किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है। अब तक 20 किस्तें जारी हो चुकी हैं और किसान भाइयों को 21वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच केंद्र सरकार की ओर से एक बड़ी राहत की घोषणा की गई है, जिसने लाखों किसानों की उम्मीदें और बढ़ा दी हैं। आमतौर पर पीएम किसान सम्मान निधि के पैसे जब जारी किए जाते…
एशिया कप 2025 का रोमांच अपने चरम पर है और सुपर-4 के तीसरे मुकाबले में आज पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 7:30 बजे होगा। दोनों ही टीमों के लिए यह मैच करो या मरो जैसा है क्योंकि दोनों को अपने-अपने पहले सुपर-4 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान को भारत के खिलाफ हार मिली, वहीं श्रीलंका को बांग्लादेश ने मात दी। पाकिस्तान: सलमान आगा (कप्तान), सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, फखर जमान, फहीम अशरफ, तलत हुसैन, मोहम्मद…
अक्षय कुमार और अरशद वारसी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। 2013 में आई पहली फिल्म जॉली एलएलबी और 2017 में रिलीज हुई जॉली एलएलबी 2 के बाद फ्रैंचाइज़ी की तीसरी किस्त का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। जब यह फिल्म 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई, तो इसने पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाना शुरू कर दिया। बताते चले कि, फिल्म ने अपने पहले वीकेंड पर ही सिनेमाघरों में जबरदस्त धमाल मचा दिया था. रिपोर्ट्स के अनुसार शुक्रवार को 12.5 करोड़ की शानदार ओपनिंग के…
इजराइल-फिलिस्तीन संघर्ष के बीच सोमवार को न्यूयॉर्क में हुई संयुक्त राष्ट्र की बैठक ने विश्व राजनीति में बड़ा मोड़ ला दिया। इस बैठक में फ्रांस, मोनाको, माल्टा, लक्ज़मबर्ग और बेल्जियम ने फिलिस्तीन को आधिकारिक तौर पर स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता देने की घोषणा कर दी। इससे पहले रविवार को ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और पुर्तगाल भी फिलिस्तीन को मान्यता दे चुके हैं। अब तक करीब 150 देश फिलिस्तीन को मान्यता दे चुके हैं। गाजा में 2 साल से जारी जंग के बीच भुखमरी और बर्बादी की तस्वीरें, इजराइल की लगातार सैन्य कार्रवाई से इजराइल को लेकर दुनिया की राय…
बिहार में विधानसभा चुनाव की गहमागहमी अब बढ़ने लगी है। चुनाव आयोग (EC) ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि इस बार का चुनाव नवंबर 2025 में होने की पूरी संभावना है। राज्य में मतदाता सूची का विशेष सघन पुनरीक्षण (SIR) लगभग पूरा हो चुका है और 30 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी जाएगी। सूत्रों की मानें तो दशहरे के बाद बिहार के अपने प्रस्तावित दौरे से लौटने के बाद ही वह तुरंत बिहार के चुनाव कार्यक्रम को घोषित कर सकता है, जो सात अक्टूबर के आसपास हो सकती है। वैसे भी अगले महीने दशहरा, दीपावली व छठ…
कोलकाता और आसपास के इलाकों में मंगलवार की रात से लगातार हो रही भारी बारिश ने शहर को ठप कर दिया है। दुर्गा पूजा जैसे बड़े पर्व के बीच यह बारिश स्थानीय लोगों और पर्यटकों दोनों के लिए आफत बनकर आई। सड़कों पर पानी भर गया, घरों में जलजमाव हो गया और सामान्य जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। इस प्राकृतिक आपदा ने पांच लोगों की जान भी ले ली, जिससे पूरे शहर में मातम का माहौल है। शहर की सड़कों पर भारी जलजमाव ने यातायात को पूरी तरह ठप कर दिया। ऑफिस जाने वालों को सार्वजनिक परिवहन की कमी…