Author: Shweta Sharma

बॉलीवुड की गलियों से इस वक्त सबसे बड़ी खबर आई है काजोल और ट्विंकल खन्ना के अपकमिंग टॉक शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ को लेकर। लंबे समय से इस शो की चर्चा फिल्म इंडस्ट्री और फैन्स के बीच थी, लेकिन अब इस शो से जुड़ी ताज़ा अपडेट ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस शो के पहले एपिसोड में बॉलीवुड के दो दिग्गज सितारे—सलमान खान और आमिर खान—एक साथ मेहमान बनकर नजर आने वाले हैं। बता दें कि, काजोल और ट्विंकल का टॉक शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ फिल्म…

Read More

दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनावों की सरगर्मी इस समय चरम पर है। सभी प्रमुख राजनीतिक दल जनता को लुभाने के लिए बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी अपने चुनावी वादों और रणनीति को लेकर मोर्चा संभाल लिया है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने विशेष बातचीत में बताया कि यदि एमसीडी में सत्ता आम आदमी पार्टी के हाथ आती है तो सबसे पहले सात बड़े काम किए जाएंगे। -आप किस भाजपा की बात कर रहे हैं? भाजपा के तो डीएनए में ही भ्रष्टाचार है। देश की जिस किसी…

Read More

भारत में जहां लिव इन रिलेशनशीप जहां समाज की अदालत में कटघरे में खड़ा नजर आता है वहीं जापान जैसे देश में ब्वॉय फ्रेंड अब रेंट पर मिलने की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। क्या वाकई में मानव समाज आधुनकिता और विकास की दौड़ में ऐसे प्रयोग को स्वीकार कर रहा है या इसे समय की आवश्यकता समझा जाएगा। आधुनिक जीवनशैली, काम का दबाव और तेज़ भागदौड़ ने लोगों के जीवन से व्यक्तिगत रिश्तों को काफी हद तक दूर कर दिया है। जापान जैसे विकसित देशों में यह समस्या और भी गंभीर है। वहां बड़ी संख्या में…

Read More

दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एशिया कप 2025 के तहत भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला शुरू हो चुका है। मैदान में जहां रोमांचक क्रिकेट देखने को मिल रहा है, वहीं देश के भीतर यह मैच राजनीतिक विवादों और सियासी घमासान का कारण बन गया है। पहलगाम आतंकी हमले के ठीक बाद पाकिस्तान के साथ मुकाबला खेलने को लेकर विपक्ष ने केंद्र सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। विपक्षी दलों ने इस फैसले को “देश के साथ ग़द्दारी” तक करार दिया है, जबकि सरकार का कहना है कि खेल को राजनीति और आतंकवाद से अलग देखा जाना चाहिए।…

Read More

भारत में इस समय मौसम का रुख पूरी तरह से बदला हुआ नज़र आ रहा है। एक ओर मुंबई और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है, वहीं दूसरी ओर राजस्थान में दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी तय समय से पहले शुरू हो गई है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि यह पैटर्न सामान्य से अलग है और इसके पीछे जलवायु परिवर्तन (Climate Change) को भी एक बड़ी वजह माना जा रहा है। रविवार को ही मौसम विभाग ने मुंबई में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की थी। वर्तमान में…

Read More

हिन्दू धर्म में पितृपक्ष का समय दिवंगत पूर्वजों को समर्पित माना जाता है। इन दिनों देश के कोने कोने में पर्व को बड़े ही विधि विधान के साथ मनाया जा रहा है। यह अवधि हर साल भाद्रपद पूर्णिमा से लेकर आश्विन अमावस्या तक रहती है। इसे श्राद्ध पक्ष भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दौरान पितरों की आत्माएं अपने वंशजों के द्वारा किए गए श्राद्ध, तर्पण और दान-पुण्य से तृप्त होकर उन्हें आशीर्वाद देती हैं। षष्ठी तिथि का विशेष महत्व पितृपक्ष की प्रत्येक तिथि का अलग-अलग महत्व बताया गया है। इनमें से षष्ठी तिथि को अत्यंत शुभ और…

Read More

बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में अपने अनोखे अंदाज़ और शेर-ओ-शायरी के लिए मशहूर नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने कपिल शर्मा शो पर शानदार वापसी की थी, लेकिन अब खबर है कि उन्होंने एक नया शो जॉइन कर लिया है। सिद्धू को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के लोकप्रिय रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट में जज के रूप में शामिल किया गया है। इंडियाज गॉट टैलेंट का प्रीमियर 4 अक्टूबर 2025 से, हर शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर होगा. बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू कॉमेडी…

Read More

नेपाल के राजनीतिक इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। देश की पहली महिला सुप्रीम कोर्ट चीफ जस्टिस रह चुकीं सुशीला कार्की को शुक्रवार देर रात राष्ट्रपति ने अंतरिम प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई। इस नियुक्ति के साथ ही नेपाल ने 220 साल पुराने अपने इतिहास में पहली बार किसी महिला को प्रधानमंत्री पद पर देखा है। खास बात यह है कि उन्हें सत्ता की गलियारों से नहीं, बल्कि सड़कों पर आवाज उठाने वाले युवाओं—खासकर Gen-Z आंदोलनकारियों—की मांग पर यह पद मिला है। महाभियोग प्रस्ताव आने के बाद सैकड़ों छात्र, महिलाएं और आम लोग काठमांडू की सड़कों पर उतर…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार से अपने तीन दिवसीय पूर्वोत्तर भारत के दौरे पर निकल चुके हैं। इस दौरान वे पांच राज्यों का दौरा करेंगे और कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी का यह दौरा कई मायनों में ऐतिहासिक माना जा रहा है, क्योंकि इसमें मिज़ोरम को बड़े पैमाने पर विकास की सौगातें दी गई हैं और मणिपुर में दो साल पहले भड़की हिंसा के बाद प्रधानमंत्री पहली बार वहां पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, पिछले 11 वर्षों से हम पूर्वोत्तर के विकास के लिए काम कर रहे हैं। यह क्षेत्र भारत का विकास…

Read More

मध्य प्रदेश की राजनीति एक बार फिर से करवट लेती नजर आ रही है। लंबे समय से आपसी मतभेदों और बयानबाजी में उलझे पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर से दोस्ती का हाथ थाम लिया है। यह समीकरण न केवल प्रदेश कांग्रेस की राजनीति को नया मोड़ दे सकता है, बल्कि कांग्रेस हाईकमान के लिए भी मुश्किलें खड़ी कर सकता है। माना जा रहा है कि दोनों नेताओं की एकजुटता कांग्रेस के लिए मध्य प्रदेश सहित देश में राहुल गांधी विरोधी नेताओं को एकजुट करने में भी मददगार साबित होगी। इसमें सबसे महत्वपूर्ण नाम अरुण…

Read More