छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में किसानों ने खाद और बीज की कमी को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। रबी सीजन की बुवाई के लिए उन्नत किस्म के बीज और खरीफ फसलों के लिए खाद उपलब्ध न होने से नाराज किसानों ने गुरुवार को बैलगाड़ी लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष ने किया, जिसमें सैकड़ों किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। उग्र आंदोलन की चेतावनी जिला कांग्रेस ने सरकार को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि दो दिनों के भीतर किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं…
Author: Shweta Sharma
Coolie On OTT: साउथ सिनेमा के थलाइवा यानी सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की फिल्मों का इंतजार न सिर्फ दक्षिण भारत में बल्कि पूरे देश में होता है। इस साल स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त 2025) के मौके पर रिलीज हुई उनकी बहुचर्चित फिल्म ‘कुली’ (Coolie) अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ चुकी है। थिएट्रिकल रन में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अब यह फिल्म डिजिटल दर्शकों के बीच धूम मचाने के लिए तैयार है। बता दें कि, रजनीकांत की फिल्मों का इंतजार करने वाले फैंस अब अमेज़न प्राइम पर इस फिल्म को देखने के लिए उत्साहित हैं। सोशल मीडिया पर भी फैंस लगातार…
भारत अपनी जैव विविधता और प्राकृतिक संसाधनों के लिए पूरी दुनिया में पहचाना जाता है। यहां के जंगल केवल पेड़ों का समूह नहीं हैं, बल्कि यह करोड़ों जीव-जंतुओं, पक्षियों, वनस्पतियों और मानव समुदायों की जीवन रेखा हैं। लेकिन इन वनों को बचाना हमेशा आसान नहीं रहा। कभी अवैध कटाई, कभी शिकार तो कभी लालच और महत्वाकांक्षा के कारण वनों को गंभीर खतरा झेलना पड़ा। ऐसे संकट के बीच कई गुमनाम नायकों ने अपने प्राणों की आहुति देकर जंगलों और पेड़ों की रक्षा की। इन्हीं नायकों की स्मृति और बलिदान को याद करने के लिए हर साल 11 सितंबर को राष्ट्रीय…
नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत आज 11 सितंबर 2025 को 75 वर्ष के हो गए। भागवत पिछले 16 वर्षों से संघ का नेतृत्व कर रहे हैं और इस दौरान उन्होंने न केवल संगठन को विस्तार दिया बल्कि उसकी विचारधारा को समाज में व्यापक स्तर पर प्रसारित करने का कार्य भी किया। महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में 11 सितंबर 1950 को जन्मे भागवत आरएसएस के उन चुनिंदा सरसंघचालकों में शामिल हो चुके हैं जिन्होंने लंबे समय तक संघ का संचालन किया है। कार्यकाल की अवधि के लिहाज से वे गुरुजी (एम.एस. गोलवलकर) और बालासाहेब देवरस के…
जयपुर, 11 सितंबर 2025: राजस्थान की राजधानी जयपुर आने वाले दिनों में रेलवे यात्रियों के लिए और भी खास अनुभव लेकर आने वाला है। गांधीनगर रेलवे स्टेशन का कायाकल्प तेजी से किया जा रहा है और इसे विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस बनाने का लक्ष्य रखा गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को यहां चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया और प्रगति पर संतोष जताया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि देश भर में 1324 रेलवे स्टेशनों का री डेवलपमेंट कार्य किया जा रहा है. रेलवे स्टेशन पर दोनों प्लेटफार्म को जोड़ने के लिए रूफ प्लाजा बनाई…
नई दिल्ली। हाल ही में संपन्न हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में राजनीतिक माहौल तब और गर्मा गया जब केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने विपक्षी गठबंधन के कुछ सांसदों का सार्वजनिक तौर पर धन्यवाद दिया। रिजिजू ने कहा कि विपक्ष के कुछ सांसदों ने राजग (NDA) उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को अपनी “अंतरात्मा की आवाज़” सुनकर वोट दिया। बता दें कि, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दावा किया कि विपक्ष पूर्व जस्टिस सुदर्शन रेड्डी के पीछे एकजुट था और उसके सभी 315 सांसदों ने अभूतपूर्व 100 प्रतिशत मतदान के साथ उन्हें वोट दिया हालांकि, वरिष्ठ भाजपा नेता बीएल संतोष ने इसका खंडन किया…
नेपाल इन दिनों एक गहरे राजनीतिक और सामाजिक संकट से गुजर रहा है। जेनजी आंदोलन (GenZ Protest) ने देश को झकझोर कर रख दिया है। चौथे दिन भी आंदोलन की तपिश कम नहीं हुई और नेपाल के कई हिस्सों में कर्फ्यू जारी रहा। भारत-नेपाल सीमा पर रक्सौल बॉर्डर को पूरी तरह बंद रखा गया है, जिसके कारण दोनों ओर आवाजाही बाधित है। विदेशी नागरिकों के नेपाल में प्रवेश पर रोक लगी हुई है। हालांकि, बीमार या आपात स्थिति वाले लोगों को विशेष अनुमति के बाद ही नेपाल में जाने दिया जा रहा है। बता दें कि, इस बीच नेपाल के…
मोहखेड़, 10 सितंबर 2025। भारतीय किसान संघ (म.प्र.) के बैनर तले किसानों ने आज मोहखेड़ तहसील में नायब तहसीलदार रमाकांत चौकसे को तहसीलदार श्रीमती मीना दशारिये के नाम ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखीं। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर तत्काल कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। किसानों की प्रमुख मांगें: ज्ञापन सौंपने वाले प्रमुख किसान: मनोज शेरके, बाबूलाल राऊत, गेंदलाल, रतिराम पवार, रमेश, देवीलाल ख़ौशी, गोविंद पाठे, रामाजी बुआडे, ठगन पटेल समेत क्षेत्र के सैकड़ों किसान भी इस दौरान मौजूद रहे। भारतीय किसान संघ ने साफ कहा कि अब समय खत्म हो चुका है…
नेपाल में हाल ही में हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद अब फ्रांस भी राजनीतिक संकट और सड़क पर उतरते गुस्से का गवाह बन रहा है। पेरिस और अन्य शहरों की सड़कों पर हजारों लोगों ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। नए प्रधानमंत्री की घोषणा के तुरंत बाद भड़के इस विरोध ने देखते-ही-देखते हिंसक रूप ले लिया। 200 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार फ्रांस के आंतरिक मंत्री ने बताया कि नियोजित विरोध प्रदर्शनों की शुरुआत के पहले कुछ घंटों में ही लगभग 200 लोगों को गिरफ्तार किया गया। प्रदर्शनकारियों ने सड़कों को जाम किया, जगह-जगह बैरिकेड तोड़े और कई जगह हिंसा…
अक्षय और अरशद सिर्फ मस्ती-मजाक के लिए ही नहीं आए हैं, बल्कि वे कंटेस्टेंट्स की क्लास भी लगाएंगे. वे घर के अंदर की राजनीति, आपसी झगड़ों और गलतफहमियों पर खुलकर बात करेंगे. खासकर उन कंटेस्टेंट्स को, जो पूरे हफ्ते घर में ज्यादा एक्टिव नहीं रहे हैं. वहीं इस हफ्ते बिग बॉस के घर में बहुत क्लेश भी हुआ है, जिस वजह से वीकेंड के वार का लोगों को इंतजार भी है. वहीं पिछले दो हफ्तों से नॉमिनेशन प्रक्रिया तो हो रही थी लेकिन कोई कंटेस्टेंट घर से बेघर नहीं हुआ है. ऐसे में वीकेंड के वार में यह भी देखना…