देश के दूसरे सबसे बड़े संवैधानिक पद उपराष्ट्रपति का चुनाव संपन्न हो चुका है। एनडीए के उम्मीदवार और वरिष्ठ नेता सीपी राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) ने विपक्षी गठबंधन “इंडी” (INDI) के प्रत्याशी बी. सुदर्शन रेड्डी (B. Sudarshan Reddy) को हराकर यह चुनाव जीत लिया है। जानकारी दे दें कि, राज्यसभा के महासचिव और चुनाव अधिकारी पीसी मोदी ने परिणामों की घोषणा की। उनके अनुसार, सीपी राधाकृष्णन को कुल 452 वोट मिले, जबकि बी. सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट प्राप्त हुए। इस प्रकार राधाकृष्णन भारी बहुमत से विजयी होकर देश के 15वें उपराष्ट्रपति चुने गए। सीपी राधाकृष्णन का राजनीतिक सफर सीपी राधाकृष्णन…
Author: Shweta Sharma
नेपाल इस समय अपने इतिहास के सबसे बड़े राजनीतिक और सामाजिक संकटों में से गुजर रहा है। युवाओं के नेतृत्व में शुरू हुआ यह आंदोलन अचानक भले ही भड़कता दिखाई दे, लेकिन इसकी जड़ें लंबे समय से फैले भ्रष्टाचार, राजनीतिक अस्थिरता और जनता की नाराज़गी में हैं। बता दें कि, सेना के हेलिकॉप्टरों ने कुछ मंत्रियों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाया, मगर हालात अब भी नाजुक हैं। राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने भी प्रदर्शनकारियों से शांति और बातचीत की अपील की। नेपाल की इस अशांति का असर भारत पर भी पड़ रहा है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने…
नेपाल में बीते 30 घंटों के भीतर सियासत का सबसे बड़ा भूचाल आया। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल समेत कई मंत्रियों को युवाओं के आक्रोश और हिंसक प्रदर्शनों के आगे झुकना पड़ा। सोशल मीडिया बैन के ख़िलाफ़ शुरू हुआ यह आंदोलन अब एक जनविद्रोह में बदल गया है। कर्फ्यू और सुरक्षा के सख्त इंतजामों के बावजूद विरोध प्रदर्शनों का दायरा बढ़ता जा रहा है और राजनीतिक संकट गहराता जा रहा है. देश में वैकल्पिक सरकार और नए नेतृत्व की मांग उठ रही है. भारत ने अपने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया है. काठमांडू के हवाई अड्डे…
नेपाल एक बार फिर हिंसक प्रदर्शनों की आग में झुलस रहा है। राजधानी काठमांडू और आसपास के जिलों में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर झड़प हुई है। हालात इतने बिगड़ गए कि प्रशासन ने अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू कर दिया, बावजूद इसके प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने मंत्रियों, पूर्व प्रधानमंत्रियों और यहां तक कि केंद्रीय बैंक के गवर्नर के घरों पर भी हमला किया। पाल में बिगड़ रहे हैं हालात नेपाल में चल रहे बवाल के बीच मंत्रियों के इस्तीफा देने का सिलसिला जारी है। नेपाल के गृहमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और कृषि मंत्री अपना इस्तीफा सौंप चुके हैं।…
भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित ग्रेट निकोबार द्वीप परियोजना पर सियासत और बहस गहराती जा रही है। इस परियोजना के अंतर्गत एक ट्रांसशिपमेंट पोर्ट, अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, पावर प्लांट और टाउनशिप का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। सरकार का दावा है कि यह परियोजना भारत को सामरिक दृष्टि से मजबूत बनाएगी और पूर्वी समुद्री तट पर व्यापार व सुरक्षा के नए अवसर पैदा करेगी। लेकिन, विपक्षी दल कांग्रेस ने इस परियोजना पर गंभीर आपत्तियां जताई हैं। शशि थरूर की प्रतिक्रिया बता दें कि, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सोनिया गांधी के लेख को साझा करते हुए कहा कि यह बेहद गंभीर मामला…
नई दिल्ली। भारत के दूसरे सर्वोच्च संवैधानिक पद उपराष्ट्रपति (Vice President of India) के लिए आज मतदान हो रहा है। संसद भवन परिसर में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान प्रक्रिया जारी है। इस बार मुकाबला एक ओर सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन और दूसरी ओर इंडिया गठबंधन द्वारा समर्थित उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी के बीच है। इजानकारी दे दें कि, इस चुनाव में लोकसभा और राज्यसभा दोनों के सदस्य गुप्त मतदान प्रणाली के तहत सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान (Vice President Election 2025 LIVE Polls) करेंगे। उपराष्ट्रपति चुनाव…
नेपाल में बीते दिनों जो घटनाक्रम हुआ, उसने पूरे दक्षिण एशिया को चौंका दिया है। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सरकार द्वारा फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, वॉट्सऐप, रेडिट और एक्स (पूर्व में ट्विटर) सहित 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध लगाने के फैसले के बाद देशभर में गुस्से की लहर दौड़ गई। खासतौर पर राजधानी काठमांडू घाटी में बड़ी संख्या में युवा सड़कों पर उतरे। नेपाली अखबार के मुताबिक, नेपाल की सरकार ने कहा है कि सोशल मीडिया पर लगे बैन को तब हटाया जाएगा जब फेसबुक, यूट्यूब सरीखे कंपनियां नेपाल में अपना दफ्तर नहीं खोल लेती हैं। ओली सरकार का…
टीवी का सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ इस समय हर जगह सुर्खियों में छाया हुआ है। शो का दूसरा वीकेंड का वार दर्शकों के लिए भरपूर एंटरटेनमेंट लेकर आया। कभी होस्ट सलमान खान का मजाकिया अंदाज, कभी कंटेस्टेंट्स की खट्टी-मीठी तकरार और फिर वाइल्ड कार्ड एंट्री का बड़ा ट्विस्ट—इस हफ्ते का एपिसोड सचमुच मसालेदार रहा। बता दें कि, शो की शुरुआत एक दिलचस्प एनिमल टास्क से हुई, सलमान खान ने घरवालों से कहा कि वे एक-दूसरे को अलग-अलग जानवरों का टैग दें. इस दौरान काफी मजेदार पल भी देखने को मिले.कुनिका ने तान्या को मगरमच्छ बताया,…
नई दिल्ली। ब्रिक्स (BRICS) देशों का वर्चुअल शिखर सम्मेलन सोमवार, 8 सितंबर 2025 को आयोजित हो रहा है, जिसकी मेजबानी ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा कर रहे हैं। इस शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री एस. जयशंकर कर रहे हैं। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार द्वारा लगाए गए ‘टैरिफ बम’ का सामूहिक समाधान तलाशना और वाशिंगटन की व्यापार नीतियों से पैदा हुए वैश्विक व्यवधानों पर चर्चा करना है। जानकारी दे दें कि, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भारत का नेतृत्व प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी नहीं बल्कि विदेश मंत्री जयशंकर कर…
कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ (शुरू हो गई। यह मुठभेड़ दक्षिण कश्मीर के गडर इलाके में चल रही है, जहां सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की विशेष अभियान समूह (SOG) आतंकियों को घेरकर अभियान चला रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है जबकि दो से तीन अन्य आतंकी अभी भी इलाके में छिपे होने की आशंका जताई जा रही है। सुरक्षाबलों की घेराबंदी और जवाबी कार्रवाई सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आतंकियों ने घिरे होने के बावजूद भारी फायरिंग की। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करते…