दुबई से क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांचक खबर है। एशिया कप 2025 का आगाज़ आज भारत और UAE के मुकाबले से होगा। एक महीने से अधिक समय बाद भारतीय टीम मैदान पर लौट रही है। आखिरी बार टीम इंडिया ने 4 अगस्त को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ खेली थी। अब चुनौती है टी-20 फॉर्मेट की और मंच है एशिया कप। खिलाड़ियों से उम्मीदें ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से टीम को संतुलन मिलेगा। संजू सैमसन पर सभी की निगाहें होंगी। लंबे समय से उन्हें अवसर तो मिल रहे हैं, लेकिन वे निरंतर प्रदर्शन नहीं कर पा…
Author: Shweta Sharma
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में मंगलवार को हुए विरोध प्रदर्शन ने एक मासूम की जिंदगी छीन ली। आप विधायक मेहराज मलिक की गिरफ्तारी के खिलाफ समर्थकों ने डोडा में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य रास्तों को जाम कर दिया, जिससे आम जनता को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पुलिस और प्रदर्शनकारी के बीच झड़प बता दें कि मंगलवार को पुल डोडा के क्लाक टावर इलाके में मेहराज मलिक की रिहाई की मांग को लेकर उनके समर्थक विरोध प्रदर्शन करते रहे थे। पुलिस ने कई बार हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को हटाने की कोशिश की, लेकिन समर्थक डटे…
देश के दूसरे सबसे बड़े संवैधानिक पद उपराष्ट्रपति का चुनाव संपन्न हो चुका है। एनडीए के उम्मीदवार और वरिष्ठ नेता सीपी राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) ने विपक्षी गठबंधन “इंडी” (INDI) के प्रत्याशी बी. सुदर्शन रेड्डी (B. Sudarshan Reddy) को हराकर यह चुनाव जीत लिया है। जानकारी दे दें कि, राज्यसभा के महासचिव और चुनाव अधिकारी पीसी मोदी ने परिणामों की घोषणा की। उनके अनुसार, सीपी राधाकृष्णन को कुल 452 वोट मिले, जबकि बी. सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट प्राप्त हुए। इस प्रकार राधाकृष्णन भारी बहुमत से विजयी होकर देश के 15वें उपराष्ट्रपति चुने गए। सीपी राधाकृष्णन का राजनीतिक सफर सीपी राधाकृष्णन…
नेपाल इस समय अपने इतिहास के सबसे बड़े राजनीतिक और सामाजिक संकटों में से गुजर रहा है। युवाओं के नेतृत्व में शुरू हुआ यह आंदोलन अचानक भले ही भड़कता दिखाई दे, लेकिन इसकी जड़ें लंबे समय से फैले भ्रष्टाचार, राजनीतिक अस्थिरता और जनता की नाराज़गी में हैं। बता दें कि, सेना के हेलिकॉप्टरों ने कुछ मंत्रियों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाया, मगर हालात अब भी नाजुक हैं। राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने भी प्रदर्शनकारियों से शांति और बातचीत की अपील की। नेपाल की इस अशांति का असर भारत पर भी पड़ रहा है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने…
नेपाल में बीते 30 घंटों के भीतर सियासत का सबसे बड़ा भूचाल आया। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल समेत कई मंत्रियों को युवाओं के आक्रोश और हिंसक प्रदर्शनों के आगे झुकना पड़ा। सोशल मीडिया बैन के ख़िलाफ़ शुरू हुआ यह आंदोलन अब एक जनविद्रोह में बदल गया है। कर्फ्यू और सुरक्षा के सख्त इंतजामों के बावजूद विरोध प्रदर्शनों का दायरा बढ़ता जा रहा है और राजनीतिक संकट गहराता जा रहा है. देश में वैकल्पिक सरकार और नए नेतृत्व की मांग उठ रही है. भारत ने अपने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया है. काठमांडू के हवाई अड्डे…
नेपाल एक बार फिर हिंसक प्रदर्शनों की आग में झुलस रहा है। राजधानी काठमांडू और आसपास के जिलों में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर झड़प हुई है। हालात इतने बिगड़ गए कि प्रशासन ने अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू कर दिया, बावजूद इसके प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने मंत्रियों, पूर्व प्रधानमंत्रियों और यहां तक कि केंद्रीय बैंक के गवर्नर के घरों पर भी हमला किया। पाल में बिगड़ रहे हैं हालात नेपाल में चल रहे बवाल के बीच मंत्रियों के इस्तीफा देने का सिलसिला जारी है। नेपाल के गृहमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और कृषि मंत्री अपना इस्तीफा सौंप चुके हैं।…
भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित ग्रेट निकोबार द्वीप परियोजना पर सियासत और बहस गहराती जा रही है। इस परियोजना के अंतर्गत एक ट्रांसशिपमेंट पोर्ट, अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, पावर प्लांट और टाउनशिप का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। सरकार का दावा है कि यह परियोजना भारत को सामरिक दृष्टि से मजबूत बनाएगी और पूर्वी समुद्री तट पर व्यापार व सुरक्षा के नए अवसर पैदा करेगी। लेकिन, विपक्षी दल कांग्रेस ने इस परियोजना पर गंभीर आपत्तियां जताई हैं। शशि थरूर की प्रतिक्रिया बता दें कि, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सोनिया गांधी के लेख को साझा करते हुए कहा कि यह बेहद गंभीर मामला…
नई दिल्ली। भारत के दूसरे सर्वोच्च संवैधानिक पद उपराष्ट्रपति (Vice President of India) के लिए आज मतदान हो रहा है। संसद भवन परिसर में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान प्रक्रिया जारी है। इस बार मुकाबला एक ओर सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन और दूसरी ओर इंडिया गठबंधन द्वारा समर्थित उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी के बीच है। इजानकारी दे दें कि, इस चुनाव में लोकसभा और राज्यसभा दोनों के सदस्य गुप्त मतदान प्रणाली के तहत सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान (Vice President Election 2025 LIVE Polls) करेंगे। उपराष्ट्रपति चुनाव…
नेपाल में बीते दिनों जो घटनाक्रम हुआ, उसने पूरे दक्षिण एशिया को चौंका दिया है। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सरकार द्वारा फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, वॉट्सऐप, रेडिट और एक्स (पूर्व में ट्विटर) सहित 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध लगाने के फैसले के बाद देशभर में गुस्से की लहर दौड़ गई। खासतौर पर राजधानी काठमांडू घाटी में बड़ी संख्या में युवा सड़कों पर उतरे। नेपाली अखबार के मुताबिक, नेपाल की सरकार ने कहा है कि सोशल मीडिया पर लगे बैन को तब हटाया जाएगा जब फेसबुक, यूट्यूब सरीखे कंपनियां नेपाल में अपना दफ्तर नहीं खोल लेती हैं। ओली सरकार का…
टीवी का सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ इस समय हर जगह सुर्खियों में छाया हुआ है। शो का दूसरा वीकेंड का वार दर्शकों के लिए भरपूर एंटरटेनमेंट लेकर आया। कभी होस्ट सलमान खान का मजाकिया अंदाज, कभी कंटेस्टेंट्स की खट्टी-मीठी तकरार और फिर वाइल्ड कार्ड एंट्री का बड़ा ट्विस्ट—इस हफ्ते का एपिसोड सचमुच मसालेदार रहा। बता दें कि, शो की शुरुआत एक दिलचस्प एनिमल टास्क से हुई, सलमान खान ने घरवालों से कहा कि वे एक-दूसरे को अलग-अलग जानवरों का टैग दें. इस दौरान काफी मजेदार पल भी देखने को मिले.कुनिका ने तान्या को मगरमच्छ बताया,…