मुंबई। अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी की फिल्म ‘धमाल 4’ रिलीज हो गई है। इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म की लंबाई 2 घंटे 23 मिनट है। फिल्म में रवि किशन, अंजलि आनंद, संजय मिश्रा, ईशा सिंह और संजीदा खान भी भूमिकाओं में हैं। जानकारी दे दें कि, कहानी में गुड्डू (अजय देवगन), आदी (अरशद वारसी), मानव (जावेद जाफरी) और लल्लन (रितेश देशमुख) शैतान सिंह के 100 साल पुराने खजाने की तलाश में निकलते हैं। फिल्म में जबरदस्ती की कॉमेडी दिखाई गई है। इसमें धमाल सीरीज के पिछले भागों की झलक भी है। रितेश देशमुख और…
Author: Shweta Sharma
मुंबईबीते दिन बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन, अरशद वारसी और जावेद जाफरी की फिल्म ‘धमाल 4’ ने धमाकेदार एंट्री की। पहले ही दिन से इस फिल्म ने ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘अल्फा’ को कड़ी टक्कर दी है। धमाल 4 की रिलीज का असर दोनों फिल्मों की कमाई पर साफ देखने को मिल रहा है। गौरतलब है कि, ‘वेलकम टू द जंगल’ को रिलीज हुए 16 दिन हो चुके हैं। 16वें दिन फिल्म ने 1.19 करोड़ रुपये कमाए, जबकि पिछले दिन यानी वृहस्पतिवार को 2.52 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी। फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 126.05 करोड़ रुपये और…
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवार 11 जुलाई 2026 को साउथम्पटन में खेला जाएगा। सीरीज पहले ही इंग्लैंड के नाम हो चुकी है। इंग्लैंड की नजर अब भारत को 4-0 से हराकर व्हाइटवॉश पूरा करने पर है। अगर टीम इंडिया यह मैच हार गई तो उसके नाम टी20 इतिहास का शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा। भारत पहली बार किसी मल्टी मैच बाइलेटरल टी20 सीरीज में इंग्लैंड से हारा है। इससे पहले आयरलैंड के खिलाफ भी टी20 में हार मिली थी और लगातार पांच टी20 मैच गंवाए हैं। बाइलेटरल सीरीज में तीन…
नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अपने यूनिफाइड पोर्टल को डाटाबेस कंसोलिडेशन और सॉफ्टवेयर अपग्रेड के बाद फिर से शुरू किया है। नए पोर्टल में कई प्रमुख बदलाव किए गए हैं। अब यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) को इस पोर्टल से न तो एक्टिवेट किया जा सकेगा और न ही नया यूएएन जेनरेट किया जा सकेगा। ईपीएफओ की वेबसाइट के अनुसार, अब यूएएन को केवल उमंग ऐप के जरिए एक्टिवेट (सक्रिय) किया जा सकेगा। नया यूएएन नंबर भी उमंग ऐप के जरिए जेनरेट हो सकेगा। प्रक्रिया इस प्रकार है: सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर या एपल ऐप स्टोर से…
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को अब तक की सबसे कड़ी चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान ने उनकी हत्या की कोशिश की तो अमेरिका की 1000 मिसाइलें तुरंत हमला करेंगी और ईरान के हर हिस्से को तबाह कर दिया जाएगा। जानकारी दे दें कि, अमेरिका और ईरान में बढ़ते तनाव के बीच ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर यह बयान दिया। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका की 1000 मिसाइलें ‘लॉक्ड एंड लोडेड’ हैं और सीधे ईरान की ओर निशाना साधे हुए हैं। ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर ईरानी सरकार…
महाराष्ट्र। महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़े राजनीतिक घटनाक्रम की चर्चा तेज हो गई है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना कथित तौर पर ‘ऑपरेशन टाइगर-3’ की तैयारी में जुटी है। दावा किया जा रहा है कि इस अभियान के जरिए उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) को झटका लग सकता है। शिंदे गुट के नेताओं का दावा है कि ठाकरे गुट के करीब 10 विधायकों के साथ पिछले कुछ दिनों से लगातार संपर्क और गोपनीय बैठकों का दौर जारी है। इन बैठकों में उन्हें शिंदे गुट में शामिल होने के लिए मनाने की…
मुंबई।धमाल फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म 10 जुलाई 2026 को थिएटर्स में रिलीज हुई है। अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी और रवि किशन जैसे कलाकारों वाली इस फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है। ट्रेलर में दिखाई गई कॉमेडी ने दर्शकों में काफी उम्मीदें जगाई थीं, लेकिन फिल्म इन उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। फिल्म की कहानी पुरानी धमाल स्टाइल पर आधारित है। गुड्डू (अजय देवगन)-जॉनी (संजय मिश्रा), आदी (अरशद वारसी)-मानव (जावेद जाफरी) और लल्लन (रितेश देशमुख) की तीन टीमें डाकू शैतान सिंह के 100 साल पुराने खजाने की तलाश में निकलती हैं। पृथ्वी (उपेंद्र लिमये) से…
नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में तेजी के साथ बंद हुआ। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 827.57 अंकों यानी 1.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77,569.39 पर पहुंच गया। निफ्टी 50 भी 244.10 अंकों यानी 1.02 प्रतिशत की उछाल के साथ 24,206.90 पर बंद हुआ। इस संबंध में जानकारी दे दें कि, सेंसेक्स पिछले बंद 76,741.82 से 653.81 अंकों की बढ़त के साथ 77,395.63 पर खुला और दिन के उच्चतम स्तर 77,642.23 पर पहुंचा। निफ्टी पिछले बंद 23,962.80 से 161.9 अंकों की उछाल के साथ 24,124.70 पर खुला और 24,228.45 के उच्चतम स्तर पर पहुंचा।…
नई दिल्ली। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने दिसंबर के आसपास भारत से स्वदेश लौटने और अदालत में आत्मसमर्पण करने का एलान किया है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वह अपने वरिष्ठ पार्टी सहयोगियों के साथ निर्वासन समाप्त कर कोर्ट में सरेंडर करेंगी। शेख हसीना ने कहा कि बांग्लादेश में मौत की सजा का सामना कर रही हैं और उनकी पार्टी अवामी लीग पर प्रतिबंध है। वे कोर्ट के सामने खुद को सरेंडर कर देखना चाहती हैं कि सरकार अपने प्रमुख राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी के साथ कैसा व्यवहार करती है। उन्होंने कहा कि लौटने…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए फार्मर आईडी को अनिवार्य कर दिया है। अब किसी भी सरकारी योजना का लाभ बिना इस 12 अंकों की डिजिटल आईडी के नहीं मिल पाएगा। सरकार हर किसान का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार कर रही है, ताकि सही हकदार किसानों तक ही मदद पहुंचे और फर्जीवाड़े पर पूरी तरह रोक लग सके। फार्मर आईडी किसानों का डिजिटल डेटाबेस है, जो आधार कार्ड की तरह काम करेगी। इसमें किसान का नाम, जमीन का पूरा रिकॉर्ड, खतौनी और बोई गई फसलों की जानकारी ऑनलाइन दर्ज होगी। इससे कृषि योजनाओं में पारदर्शिता आएगी और किसानों को…