नई दिल्ली: शिवसेना (यूबीटी) के 9 लोकसभा सांसदों में से 6 सांसदों के एकनाथ शिंदे गुट में शामिल होने की आशंका के बीच पार्टी में टूट का खतरा मंडरा रहा है। उद्धव ठाकरे के करीबी नेता संजय राउत और अनिल देसाई दिल्ली पहुंच गए हैं और पार्टी को बचाने के लिए डैमेज कंट्रोल में जुट गए हैं।संजय राउत ने आरोप लगाया कि उनके सांसदों को पाला बदलने के लिए 15-15 करोड़ रुपये का ऑफर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बागी गुट के पास जरूरी संख्या नहीं है। शिवसेना (यूबीटी) को तोड़ने के लिए दो-तिहाई बहुमत की जरूरत है,…
Author: Shweta Sharma
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में राज्य कर्मचारियों के तबादलों को लेकर महत्वपूर्ण फैसला लिया गया। सरकार ने तबादला अवधि में 24 घंटे की अतिरिक्त राहत देते हुए समय-सीमा बढ़ा दी है। अब प्रदेश में आज रात 12 बजे तक तबादले किए जा सकेंगे। मई को हुई कैबिनेट बैठक में तबादला नीति को मंजूरी दी गई थी। इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने 22 मई को आदेश जारी कर सभी विभागों को 15 जून तक तबादले पूरे करने के निर्देश दिए थे। अब एक दिन का अतिरिक्त समय प्रदान किया गया है।…
नोएडा: संयुक्त राष्ट्र की खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) ने चेतावनी दी है कि अल नीनो का नया चरण शुरू होने से भारत का दक्षिण-पश्चिम मॉनसून कमजोर पड़ सकता है। इससे बारिश पर निर्भर खरीफ फसलों, खासकर धान और मक्का की खेती पर सबसे ज्यादा असर पड़ने की आशंका है। FAO के अनुसार, इस बार का अल नीनो पिछले की तुलना में ज्यादा खतरनाक हो सकता है।FAO ने कहा कि यदि मॉनसून सामान्य से कमजोर रहा तो किसानों को फसलों की सिंचाई और उत्पादन में दिक्कतें आएंगी। इससे कृषि उत्पादन, किसानों की आय और खाद्य सुरक्षा पर असर पड़ सकता…
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने NEET UG की दोबारा परीक्षा के मद्देनजर टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर अस्थायी रोक लगा दी है। यह रोक 22 जून 2026 तक लागू रहेगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69A के तहत निर्देश जारी किया है। इसके तहत भारत में टेलीग्राम का एक्सेस सीमित समय के लिए प्रतिबंधित किया गया है। यह अवधि NEET (UG) 2026 की दोबारा परीक्षा के दिन और उसके ठीक बाद को शामिल करती है। मैसेज एडिटिंग फीचर भी बंदNTA ने बताया कि प्लेटफॉर्म को भारत में पहले से…
पलामू: खरीफ सीजन की तैयारी में जुटे किसानों के लिए कृषि विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण सलाह दी है। बुवाई से पहले खेतों की मिट्टी का उपचार कर अच्छी उपज हासिल की जा सकती है। पलामू क्षेत्र में अधिकांश भूमि अम्लीय प्रकृति की है, जिसके कारण आवश्यक पोषक तत्व पौधों को पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं हो पाते।कृषि विज्ञान केंद्र, चियांकी (पलामू) के कृषि वैज्ञानिक डॉ. दिलीप पांडे ने बताया कि अम्लीय मिट्टी में चूने का उपयोग प्रभावी उपाय है। इससे मिट्टी का पीएच स्तर 6 से 7 के बीच संतुलित हो जाता है, जो अधिकांश फसलों के लिए आदर्श माना जाता…
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को एक नोटिफिकेशन जारी कर कफ सीरप समेत सभी सीरप वाली दवाओं को बिना डॉक्टर की पर्ची के बिक्री पर रोक लगा दी है। अब इन दवाओं की खरीद के लिए ग्राहकों को डॉक्टर की पर्ची अनिवार्य होगी।यह बदलाव केंद्र सरकार द्वारा ‘ड्रग्स रूल्स, 1945’ में ‘ड्रग्स (पांचवां संशोधन) रूल्स, 2026’ के माध्यम से किया गया है। संशोधन को 9 जून को आधिकारिक गजट में अधिसूचित किया गया था। यहां यह जानना अति आवश्सयक हैं कि, सरकार ने ‘ड्रग्स रूल्स, 1945’ की अनुसूची K (Schedule K) के सीरियल नंबर 13…
ढाका। बांग्लादेश ने प्रधानमंत्री के सूचना सलाहकार डॉ. जाहेद उर रहमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोके जाने के मामले में भारत के कार्यवाहक उच्चायुक्त पवन बाधे को तलब किया है। ढाका ने इस घटना पर असंतोष व्यक्त करते हुए भारत से जवाब मांगा है।डॉ. जाहेद उर रहमान इंडियन ओशन रिम एसोसिएशन (IORA) की बैठक में भाग लेने दिल्ली पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने उन्हें लगभग दो घंटे तक रोके रखा और पूछताछ की। बाद में उन्हें भारत में प्रवेश की अनुमति दे दी गई, लेकिन उन्होंने अपना पासपोर्ट वापस मांगा और देश में आने से इनकार कर दिया।…
नई दिल्ली:मानसून के दौरान सब्जियों की कीमतों में बढ़ोतरी आम बात है। लगातार बारिश से फसलों को नुकसान पहुंचता है, जलजमाव और पौधों में गलन की समस्या शुरू हो जाती है, जिससे बाजार में आपूर्ति घट जाती है और दाम बढ़ जाते हैं। इससे आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ जाता है। कृषि विशेषज्ञ अंबिका कुशवाहा के अनुसार, जून का महीना किचन गार्डन तैयार करने के लिए सबसे उपयुक्त समय है। इस समय लौकी, तुरई (नेनुआ), भिंडी, बरबटी, सेम, मिर्च और धनिया जैसी सब्जियों की बुवाई की जा सकती है। ये फसलें मानसून में अच्छी पैदावार देती हैं। अंत…
पलामू। किसान समृद्धि योजना के तहत पलामू जिले के किसान विनोद कुमार को 90 प्रतिशत अनुदान पर चलंत सोलर पंप उपलब्ध कराया गया है। इस पंप की मदद से अब वे बिना डीजल या बिजली के खर्च के खेत के कोने-कोने में सिंचाई कर पा रहे हैं। विनोद कुमार ने प्रखंड कार्यालय के माध्यम से आवेदन किया था, जिसके बाद योजना के तहत यह सुविधा उन्हें मिली। 90 प्रतिशत अनुदान पर मिला पंपविनोद कुमार के अनुसार पंप की कुल लागत लगभग 18 हजार रुपये है, जिसमें किसान को बहुत कम राशि का योगदान करना पड़ता है। यह चलंत सोलर पंप…
मुंबई।कंगना रनौत अभिनीत फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ बॉक्स ऑफिस पर ठंडा प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के चौथे दिन यानी पहले सोमवार को यह फिल्म मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हो गई। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 1,866 शोज में कुल 65 लाख रुपये (नेट) की कमाई की। गौरतलब है कि, फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें पहले दिन एक करोड़ से अधिक की ओपनिंग हुई। दूसरे दिन शनिवार को 1.45 करोड़ और तीसरे दिन 1.80 करोड़ की कमाई हुई। चार दिनों में भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 4.90…