वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में अल्टीमेट फाइटिंग चैम्पियनशिप (UFC) मुकाबलों के साथ अपना 80वां जन्मदिन मनाया। UFC ने इस आयोजन पर करीब 6 करोड़ डॉलर यानी 567 करोड़ रुपये खर्च किए, जिससे यह अब तक का सबसे महंगा UFC इवेंट बन गया। यहां मालूम हो कि, इस फाइट कार्ड में कुल 7 मुकाबले हुए। मेन फाइट में लाइटवेट चैंपियन इलिया टोपुरिया और अंतरिम चैंपियन जस्टिन गेथजे के बीच मुकाबला हुआ। 4 राउंड तक चले मुकाबले में अमेरिकी फाइटर जस्टिन गेथजे ने स्पेनिश विरोधी टोपुरिया को हराकर उलटफेर किया। गेथजे को लाइटवेट टाइटल…
Author: Shweta Sharma
मुंबई। राम चरण और जान्हवी कपूर अभिनीत फिल्म ‘पेड्डी’ के विवाद पर गीतकार अनंत श्रीराम ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना के माफी मांगने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इससे क्रिएटिविटी का कत्ल हो गया है। 14 जून 2026 को फिल्म की सक्सेस मीट पार्टी में अनंत श्रीराम ने डायरेक्टर के बचाव में कहा कि एक किरदार का बर्ताव पूरी तरह डायरेक्टर की कल्पना पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि अगर डायरेक्टर को किरदार को कैसे दिखाना है, इसकी आजादी नहीं मिलेगी तो क्रिएटिविटी का क्या मतलब रह जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि अगर…
रियो डी जनेरियो। ब्राजील के रियो डी जनेरियो में रविवार सुबह दो हेलिकॉप्टर हवा में आपस में टकरा गए। हादसे में दोनों हेलिकॉप्टरों में सवार छह लोगों की मौत हो गई। पश्चिमी रियो के रिक्रियो डॉस बांदेरांटेस इलाके में स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 9 बजे यह दुर्घटना हुई। एक हेलिकॉप्टर कार डीलरशिप की पार्किंग लॉट में गिरा, जहां कई इलेक्ट्रिक गाड़ियां खड़ी थीं। इससे भीषण आग लग गई, जिसमें करीब 20 गाड़ियां जल गईं। जानकारी क्के अनुसार जनेरियो के मिलिट्री फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। हादसे की वजह का पता लगाने के लिए…
नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच समझौता हो गया है। शुक्रवार को स्विट्जरलैंड में इस डील पर साइन होने के साथ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर से खोलने और व्यापार शुरू करने का ऐलान किया गया है। इससे भारत को तेल आपूर्ति, माल ढुलाई लागत और महंगाई के दबाव में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इस कड़ी में यहां बता दें कि, होर्मुज स्ट्रेट ईरान और ओमान के बीच का संकरा जलमार्ग है, जिससे दुनिया के कुल तेल का लगभग पांचवां हिस्सा सप्लाई होता है। खाड़ी के प्रमुख उत्पादक देश जैसे सऊदी अरब, इराक, कुवैत, यूएई और कतर के…
नागपुर/छिंदवाड़ा: भारतीय इतिहास के पन्नों में कई ऐसे साम्राज्य रहे हैं, जिन्होंने न केवल अपनी वीरता का लोहा मनवाया, बल्कि विपरीत परिस्थितियों में भी अपने सांस्कृतिक स्वाभिमान से कभी समझौता नहीं किया। ऐसा ही एक गौरवशाली और पराक्रमी इतिहास रहा है प्राचीन देवगढ़ साम्राज्य और उसके महान शासकों का। छिंदवाड़ा से लेकर नागपुर महानगर तक फैला यह साम्राज्य अपनी अटूट प्रशासनिक व्यवस्था, अद्वितीय कला और अदम्य साहस के लिए जाना जाता है। भारत का सबसे ज्यादा हमले झेलने वाला किला इतिहासकारों और प्राचीन दस्तावेजों के अनुसार, देवगढ़ साम्राज्य भारत के उन गिने-चुने राज्यों में से एक है, जिसने सबसे अधिक…
रांची। झारखंड में मानसून पूर्व मौसम के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से पिछले 24 घंटों में सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं और एक 10 वर्षीय बच्चा शामिल है। रांची और गढ़वा जिलों में दो-दो लोगों की जान गई, जबकि चतरा, गिरिडीह और सरायकेला-खरसावां जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। जानकारी दे दें कि, रांची जिले के पिथोरिया थाना क्षेत्र के बड़हू गांव निवासी जीतू महली (55) और कटमकुली गांव की निराशा देवी (33) खेत में काम कर रहे थे, तभी बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई। पिथोरिया थाना के सब-इंस्पेक्टर सत्यदेव प्रसाद ने…
देहरादून। उत्तराखंड के विकासनगर स्थित बैरागीवाला गांव में दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक हिंदू युवक की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर में आग लगा दी और पथराव किया। प्रशासन ने एहतियातन इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं तथा भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इस कड़ी मे बता दें कि, सीसीटीवी फुटेज में लाठी-डंडों से लैस लोग एक-दूसरे पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में सड़कों पर दौड़ते लोग, भागते हुए व्यक्ति और अफरा-तफरी का माहौल कैद हुआ है। पुलिस के…
नई दिल्ली। विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में अंदरूनी कलह उजागर हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और सीपीएम नेता पिनाराई विजयन को गले लगाने से इनकार कर दिया। 8 जून को हुई गठबंधन बैठक के एक ऑडियो में राहुल गांधी यह बयान देते सुनाई दिए। राहुल गांधी ने कहा, “हमारी लड़ाइयां होती हैं लेकिन अगर आप मुझसे केरल के पूर्व मुख्यमंत्री को गले लगाने के लिए कह रहे हैं तो मैं ऐसा नहीं कर सकता और न ही करूंगा, क्योंकि उनके साथ मेरी राजनीतिक लड़ाई चल रही है।” केरल में कांग्रेस और सीपीएम के बीच…
नई दिल्ली। वैश्विक प्रतिबंधों और भू-राजनीतिक दबावों के बावजूद भारतीय रिफाइनरियों ने मई में रूस से रियायती कच्चे तेल की खरीद बढ़ा दी है। यूरोप के थिंक टैंक CREA की रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने मई में रूस से करीब 5.8 अरब यूरो (लगभग 6.7 अरब डॉलर) के जीवाश्म ईंधन का आयात किया। इससे भारत चीन के बाद रूसी ईंधन का दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन गया है। गौरतलब हैं कि, रूस से तेल न खरीदने की अमेरिकी सलाह को दरकिनार करते हुए मई में भारत का कुल कच्चे तेल आयात पिछले महीने की तुलना में 8 प्रतिशत…
नई दिल्ली। भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को भारतीय सेना का अगला प्रमुख नियुक्त किया है। वे जनरल उपेंद्र द्विवेदी का स्थान ग्रहण करेंगे।लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ वर्तमान में उप सेना प्रमुख पद पर तैनात हैं। उन्होंने रेगिस्तान, जम्मू-कश्मीर और पश्चिम मोर्चे सहित कई संवेदनशील जगहों पर कमान संभाली है। उनके पास करीब 40 साल का सैन्य अनुभव है।वे दक्षिणी-पश्चिमी कमान और दक्षिणी कमान के जीओसी-इन-सी भी रह चुके हैं। पश्चिमी मोर्चे पर दो ऑपरेशनल कमानों की नेतृत्व करने वाले चुनिंदा अधिकारियों में शामिल रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने संयुक्त राष्ट्र मिशन (अंगोला) और सेना मुख्यालय से जुड़े…