नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देशभर में सीएनजी की कीमतों में चौथी बार बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल-डीजल के बाद अब सीएनजी के दाम भी 2 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ा दिए गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में सीएनजी की नई कीमत 83.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। 15 मई के बाद से यह चौथी बढ़ोतरी है। इससे पहले 15 मई को 2 रुपये, 18 मई को 1 रुपये और 23 मई को 1 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। इन सभी बढ़ोत्तरियों को मिलाकर पिछले 11 दिनों में सीएनजी के दामों में कुल 6 रुपये प्रति किलोग्राम की…
Author: Shweta Sharma
उन्नाव। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर औरास क्षेत्र में एक स्लीपर बस पलट गई। हादसे में बिहार के एक दारोगा और कैदी समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 32 लोग घायल हो गए।जागरण संवाददाता के अनुसार, बस दिल्ली से बिहार जा रही थी। चालक को झपकी लगने से बस अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसा मंगलवार सुबह करीब छह बजे हुआ, जब अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे। बस के पलटते ही चीख-पुकार मच गई और कई यात्री खिड़कियों से उछलकर एक्सप्रेसवे के नीचे खाई में गिर गए। गौरकतलब हैं कि, मृतक दारोगा रामचंद्र बिहार के…
नई दिल्ली।खेती को स्मार्ट और आसान बनाने के लिए ड्रोन टेक्नोलॉजी का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। खेतों में खाद और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करने के लिए किसान अब ड्रोन खरीद सकते हैं। भारत सरकार एग्रीकल्चर ड्रोन की खरीद पर बंपर सब्सिडी प्रदान कर रही है, जिससे इसकी लागत काफी कम हो जाती है। इस कड़ी में जानकारी दे दें कि, एग्रीकल्चर ड्रोन खरीदने और सब्सिडी पाने के लिए किसानों को कृषि यंत्रीकरण के आधिकारिक पोर्टल agrimachinery.nic.in पर जाना होगा। वहां फार्मर रजिस्ट्रेशन या अपनी कैटेगरी (जैसे FPO या SHG) के अनुसार नया अकाउंट बनाना होगा। रजिस्ट्रेशन के…
नई दिल्ली। अगर आप अपने फार्म हाउस में अनोखा और बड़ा फल उगाना चाहते हैं तो एलीफेंट मैंगो अच्छा विकल्प हो सकता है। इस आम की खासियत इसका विशाल आकार है, जिसमें एक फल का वजन करीब 1.5 से 2 किलो तक हो सकता है।एलीफेंट मैंगो उगाने के लिए सबसे पहले अच्छी क्वालिटी के ग्राफ्टेड यानी कलमी पौधे चुनें। नर्सरी से ही गुणवत्ता वाले पौधे लाएं क्योंकि बीज से उगाए पौधों में इतना बड़ा फल आने में ज्यादा समय लगता है। अगर आप अपने फार्म हाउस में कुछ अनोखा और धमाकेदार उगाना चाहते हैं।तो एलीफेंट मैंगो आपके लिए एकदम बेस्ट…
अमृतसर। मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के अमृतसर स्थित घर के बाहर कथित फायरिंग की सूचना सामने आई है। सोमवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने घर के बाहर गोलियां चलाईं। घटना के समय कपिल शर्मा का परिवार घर के अंदर मौजूद था, जबकि कपिल शर्मा शूटिंग के सिलसिले में मुंबई में थे। घटना अमृतसर के होली सिटी इलाके में हुई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। पुलिस अधिकारियों ने फिलहाल खुलकर कुछ भी बोलने से परहेज किया है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर और सहायक पुलिस आयुक्त कमलप्रीत सिंह से संपर्क करने…
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित रचना टॉवर में गुरुवार को भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसा एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में बैटरी बदलने के दौरान हुए ब्लास्ट की वजह से हुआ। बताया जा रहा है कि स्कूटर जॉय कंपनी का था। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पास में खड़ी स्कूटर मालिक की एर्टिगा कार को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में इलेक्ट्रिक स्कूटर और कार दोनों पूरी तरह जलकर खाक हो गए। घटना के बाद सोसायटी प्रबंधन की बड़ी…
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में मॉडल और एक्टर ट्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले की सुनवाई शुरू हो गई है। ट्विषा शर्मा 12 मई को अपने ससुराल में फंदे से लटकी मिली थीं। उनकी शादी वकील समर्थ सिंह के साथ मात्र पांच महीने पहले हुई थी।मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ, जिसमें जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस विपुल एम. पांचोली शामिल हैं, इस मामले की सुनवाई कर रही है। कोर्ट ने मामले को ‘एक युवा लड़की की उसके ससुराल में हुई अप्राकृतिक मौत में कथित संस्थागत पक्षपात और प्रक्रियागत विसंगतियां’ शीर्षक के तहत सूचीबद्ध किया है।…
नई दिल्ली। भारत में कई किसान पारंपरिक धान और गेहूं की खेती छोड़कर ड्रैगन फ्रूट की खेती की ओर रुख कर रहे हैं। यह ट्रॉपिकल फल हिलोसेरियस अंडटस नामक चढ़ाई वाले कैक्टस पर उगता है, जो मुख्य रूप से दक्षिण पूर्व एशिया और दक्षिण अमेरिका में पाया जाता है। इसके पौधे में बड़े-बड़े तनों पर फल लगते हैं, जो खाने में स्वादिष्ट और पौष्टिक होते हैं। ड्रैगन फ्रूट की खेती कम खर्च में शुरू की जा सकती है। एक बीघा भूमि में 800 से 1000 पौधे लगाए जा सकते हैं। पौधों के बीच 6 फीट की दूरी रखनी चाहिए। इसमें…
नई दिल्ली। साल 2024 में संसद ने पेपर लीक रोकने के लिए ‘सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम, 2024’ पास किया था। इस कानून में 10 साल की जेल, 1 करोड़ रुपये तक का जुर्माना और बुलडोजर कार्रवाई जैसे सख्त प्रावधान हैं। लेकिन दो साल बाद भी इस कानून का असर सीमित रहा है। कानून में अलग-अलग श्रेणियों के लिए सजाएं तय की गई हैं। व्यक्तिगत नकल या धांधली के लिए 3 से 5 साल जेल और 10 लाख तक जुर्माना है। परीक्षा एजेंसी या उसके अधिकारियों की मिलीभगत पर कंपनी पर 1 करोड़ जुर्माना, परीक्षा खर्च वसूली और 4 साल के लिए…
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में फलता विधानसभा सीट पर हुए पुनर्मतदान के नतीजे सामने आ गए हैं। भाजपा उम्मीदवार देबांशू पांडा ने 1.09 लाख से अधिक वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की है। टीएमसी प्रत्याशी जहांगीर खान की जमानत जब्त हो गई।जहांगीर खान अभिषेक बनर्जी के राइट हैंड मैन माने जाते हैं। उन्होंने आखिरी समय में मुकाबले से खुद को अलग कर लिया और अपना वोट भी नहीं डाला। फलता सीट अभिषेक बनर्जी के डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। 2024 के लोकसभा चुनाव में इसी क्षेत्र ने अभिषेक बनर्जी को 1.68 लाख वोटों की लीड दी…