नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अन्य याचिकाकर्ता विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के कारण विधानसभा चुनाव परिणाम प्रभावित होने के दावों को लेकर नई याचिकाएं दाखिल कर सकते हैं। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची की पीठ बंगाल में एसआईआर प्रक्रिया से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। सुनवाई के दौरान तृणमूल कांग्रेस की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कल्याण बनर्जी ने अदालत को बताया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का असर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के…
Author: Shweta Sharma
नई दिल्ली।लीची की खेती करने वाले किसानों के लिए गर्मियों में बाजार में इस फल की अच्छी मांग रहती है। लेकिन पेड़ों में फल कम लगना और उनकी गुणवत्ता कम होना एक बड़ी चुनौती है। अच्छा मुनाफा कमाने के लिए सही पोषण जरूरी है। महंगे केमिकल उर्वरकों की बजाय देसी और ऑर्गेनिक खादों से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। लीची के पेड़ों के लिए नीम की खली और सरसों की खली का मिश्रण सबसे अच्छा देसी नुस्खा बताया गया है। नीम की खली जड़ों के कीड़ों और फंगस को नियंत्रित करती है जिससे पेड़ मजबूत होते हैं। सरसों की खली…
गुजरात। गुजरात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ में शामिल होने पहुंचे हैं। पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर यह भव्य आयोजन हो रहा है। कार्यक्रम के दौरान 11 पवित्र तीर्थस्थलों के जल से विशेष कुंभाभिषेकम किया जाएगा। पीएम मोदी सुबह करीब 10:15 बजे मंदिर प्रांगण में विशेष महापूजा, ध्वजारोहण और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा लेंगे। गुजरात सरकार और मंदिर ट्रस्ट की ओर से तैयारियां की गई हैं। प्रधानमंत्री के आगमन पर जामनगर और सोमनाथ में उत्साह देखा जा रहा है। सोमनाथ मंदिर भारतीय आस्था, संघर्ष और…
नई दिल्ली,शेयर बाजार में सोमवार को आई भारी गिरावट के बीच ज्वेलरी कंपनियों के शेयरों में तगड़ी गिरावट दर्ज की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक साल तक सोना न खरीदने की अपील के बाद इस सेक्टर के शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली। टाइटन कंपनी का शेयर पिछले बंद भाव 4517 रुपये से गिरकर 4350 रुपये पर खुला और आगे 7 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ 4150 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। इस गिरावट से कंपनी की मार्केट वैल्यू भी घटकर 3.75 लाख करोड़ रुपये रह गई।अन्य कंपनियों में सेनको गोल्ड का शेयर ओपनिंग पर…
छिंदवाड़ा। जिले के सिहोरा स्थित रामेश्वरम धाम के सामने चौरई थाना पुलिस की गाड़ी और एक स्कॉर्पियो वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई।हादसे के समय थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मी वाहन में सवार थे। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। फिलहाल दुर्घटना में घायल पुलिसकर्मियों की स्थिति और हादसे के कारणों को लेकर अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि मामले की पूरी जांच की जाएगी और दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जाएगा। साथ ही सड़क पर सुरक्षित…
नई दिल्ली। मई 2026 का दूसरा सप्ताह ओटीटी दर्शकों के लिए बेहद खास रहने वाला है। 11 मई से 17 मई के बीच विभिन्न ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई बड़ी फिल्में, वेब सीरीज और डॉक्यूमेंट्री रिलीज होने जा रही हैं। एक्शन, थ्रिलर, क्राइम, ड्रामा और रियल लाइफ घटनाओं पर आधारित कंटेंट दर्शकों को इस सप्ताह भरपूर मनोरंजन देने के लिए तैयार है। रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ‘धुरंधर 2’ थिएटर में सफलता के बाद जियो हॉटस्टार पर 15 मई को रिलीज होगी। जियो हॉटस्टार पर ही ‘इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2’ भी 15 मई को स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।प्राइम वीडियो पर तमिल…
नई दिल्ली।भारतीय राजनीति में चुनावी जीत और हार का असर केवल सरकार गठन तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इसका प्रभाव देश के कई संवैधानिक पदों के चुनावों पर भी पड़ता है। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अपने दम पर पूर्ण बहुमत हासिल नहीं कर सकी थी, लेकिन इसके बावजूद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने सत्ता बरकरार रखी। अब पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और बिहार जैसे बड़े राज्यों में मिली चुनावी सफलताओं ने 2027 के राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बीजेपी और NDA की स्थिति को काफी मजबूत कर दिया है। लेकिन महाराष्ट्र, बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे बड़े…
वॉशिंगटन।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के नए शांति प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि उन्होंने ईरान के प्रतिनिधियों का जवाब पढ़ा और उन्हें यह बिल्कुल पसंद नहीं आया। उन्होंने कहा कि इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, तेहरान ने रविवार को पाकिस्तान के माध्यम से अमेरिका को यह प्रस्ताव भेजा था। प्रस्ताव में युद्ध समाप्त करने, फारस की खाड़ी और होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने, प्रतिबंध हटाने तथा परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत की बात कही गई थी। अमेरिका ने इस हफ्ते ईरान को 14 सूत्रीय…
रायपुर। आईपीएल 2026 के 54वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को अंतिम गेंद पर 2 विकेट से हरा दिया। यह मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया। इस हार के साथ मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है, जबकि आरसीबी 14 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है। टॉस जीतकर आरसीबी ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तिलक वर्मा की 57 रनों की पारी और नमन धीर के 47 रनों की मदद से 166 रन बनाए। भुवनेश्वर…
गुजरात। गुजरात के गिर सोमनाथ स्थित सोमनाथ मंदिर में सोमवार को ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ का आयोजन हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस भव्य कार्यक्रम में शामिल हुए और मंदिर में शिव अराधना की। यह आयोजन सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान 11 तीर्थस्थलों के जल से विशेष कुंभाभिषेक किया जाएगा। पांच फुट ऊंचे पात्र को क्रेन की सहायता से मंदिर के शिखर तक पहुंचाया जाएगा। पीएम मोदी आज सोमनाथ मंदिर के प्रांगण में पहुंचे, जहां विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी हुई। इससे पहले…