मुंबई। अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की फिल्म ‘भूत बंगला’ रिलीज के 20वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कमजोर प्रदर्शन कर रही है। तीसरे बुधवार को फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म का कुल नेट कलेक्शन अब 148.25 करोड़ रुपये हो चुका है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन 232.78 करोड़ रुपये पहुंच गया है, जिसमें भारतीय बाजार से 175.93 करोड़ और ओवरसीज से 56.85 करोड़ रुपये शामिल हैं। रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ से मिल रहे तगड़े कॉम्पिटिशन के कारण ‘भूत बंगला’ की कमाई पर असर पड़ा है। 20वें दिन कुल 1,71,232 शोज हुए। फिल्म की साप्ताहिक कमाई इस प्रकार रही:…
Author: Shweta Sharma
सतना। केन्द्रीय जेल सतना में डिप्टी जेलर फिरोजा खातून ने इसी जेल के सजायाफ्ता रहे कैदी धर्मेन्द्र सिंह से शादी कर ली है। 5 मई को छतरपुर में हिन्दू रीति-रिवाज से दोनों का विवाह हुआ। यह प्रेम कहानी अब पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गई है।धर्मेन्द्र सिंह पर 2007 में छतरपुर जिले के चंदला में नगर परिषद उपाध्यक्ष कृष्णदत्त दीक्षित की हत्या का मामला था। अदालत ने उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी और उन्हें सतना जेल भेजा गया। जेल में अच्छे चाल-चरित्र के कारण उन्हें वारंट शाखा में सहायक के रूप में काम सौंपा गया था,…
नई दिल्ली: एक साल पहले 6/7 मई की रात को भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर चलाया। मात्र 22 मिनट में यह अभियान पूरा हुआ, जिसके बाद भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को स्पष्ट रूप से स्थापित किया। इस ऑपरेशन को अब ‘न्यू नॉर्मल’ माना जा रहा है। इस अभियान में भारतीय बलों ने पाकिस्तान और PoK में स्थित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। रक्षा मंत्रालय ने रात 1:44 बजे आधिकारिक प्रेस रिलीज जारी की, जिसमें ऑपरेशन की जानकारी दी गई। कुछ ही…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2025 में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर (डीपी) बदल दी है। नई डिस्प्ले पिक्चर में भारतीय तिरंगे के साथ ऑपरेशन सिंदूर का आधिकारिक लोगो प्रमुखता से दिखाया गया है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने X पर एक पोस्ट भी किया। उन्होंने लिखा कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत को मिली असाधारण विजय हमारे वीर सैनिकों के अद्भुत पराक्रम और देशभक्ति की प्रेरक मिसाल है। उनके अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और कर्तव्यनिष्ठा पर हर देशवासी को गर्व है।…
पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली NDA सरकार का आज कैबिनेट विस्तार हो रहा है। कुल 28 मंत्रियों के शपथ ग्रहण की संभावना है। पश्चिम बंगाल चुनाव में जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में पटना पहुंचेंगे।शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी मुख्यमंत्री आवास पहुंच चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार भी मंत्रिमंडल में शामिल हो रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह…
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि अमेरिका के साथ जंग रोकने और ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े समझौते के बेहद करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर बातचीत विफल हुई तो बमबारी फिर शुरू की जा सकती है। ट्रम्प ने कहा कि तेहरान परमाणु हथियार नहीं रखने को तैयार है। इससे पहले बुधवार को अमेरिकी वेबसाइट एक्सियोस की रिपोर्ट में बताया गया था कि ईरान 48 घंटे के भीतर सीजफायर को लेकर सहमति दे सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों देशों के बीच 14 पॉइंट वाला समझौता (MOU) तैयार है, हालांकि यह अभी…
नई दिल्ली। आईपीएल 2026 के 49वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 33 रनों से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ हैदराबाद की टीम अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है।टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 235 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने 13 गेंदों में 35 रन बनाए, जिसमें 4 छक्के शामिल थे। ट्रैविस हेड 38 रन बनाकर आउट हुए। ईशान किशन ने 55 रन और हेनरिक क्लासेन ने 43 गेंदों में 69 रन की पारी खेली। जवाब में 236 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी चुनाव नहीं हारी है, इसलिए इस्तीफा नहीं देंगी। मंगलवार को अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता बनर्जी ने बीजेपी पर बेईमानी से चुनाव जीतने का आरोप लगाया और चुनाव आयोग को मुख्य विलेन बताया। ममता बनर्जी ने कहा, “मैं क्यों जाऊंगी। हम तो हारे नहीं हैं कि जाएंगे। हार का सुबूत देते तो इस्तीफा देते।” उन्होंने आगे कहा कि पार्टी सदस्यों के साथ आगे की रणनीति पर चर्चा होगी और वह बीजेपी…
नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि देशभर में 2026 के अंत तक टोल प्लाजा खत्म किए जा सकते हैं। उनकी जगह नई व्यवस्था लागू होगी, जिसमें वाहन बिना रुके सफर कर सकेंगे और तय की गई दूरी के अनुसार ही टोल देना होगा।टाइम्स ग्रुप के ‘टाइम्स ड्राइव ऑटो समिट एंड अवॉर्ड्स 2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए गडकरी ने बताया कि नई प्रणाली नंबर प्लेट पहचान तकनीक और FASTag पर आधारित होगी। इसके तहत वाहनों को टोल बूथ पर रुकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह सिस्टम पहले से 85 टोल स्थानों पर…
नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध को समाप्त करने के सबसे करीब पहुंच गए हैं। Axios की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों देश एक पेज के मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) पर सहमति बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, जिसमें 14 सूत्रीय मसौदा शामिल है। यह समझौता ईरान के परमाणु कार्यक्रम, प्रतिबंधों और हार्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की स्वतंत्र आवाजाही पर आधारित है। ट्रंप प्रशासन का मानना है कि दोनों पक्ष अब तक के संघर्ष विराम में सबसे करीब हैं। अमेरिका ईरान से अगले 48 घंटों के अंदर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर जवाब की उम्मीद…