Skip to main content

समाचार मिर्ची

ढाका: बांग्लादेश की सत्ताधारी पार्टी BNP ने पश्चिम बंगाल में BJP की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की है। BNP के सूचना सचिव अजीजुल बारी हेलाल ने न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए BJP को जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि इससे भारत-बांग्लादेश के संबंध और मजबूत होंगे।

हेलाल ने ममता बनर्जी सरकार पर तीस्ता नदी के जल बंटवारे समझौते में देरी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी इस समझौते में सबसे बड़ी रुकावट थीं। उनका दावा है कि यह समझौता बांग्लादेश सरकार और मोदी सरकार दोनों चाहते थे।उन्होंने उम्मीद जताई कि सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली नई सरकार दोनों देशों के रिश्तों को बेहतर बनाएगी और तीस्ता समझौते को आगे बढ़ाने में मदद करेगी। हेलाल ने कहा कि भारत के राज्यों में बांग्लादेश के साथ सबसे लंबी सीमा पश्चिम बंगाल की है, इसलिए वहां की राजनीति दोनों देशों के संबंधों पर सीधा असर डालती है। सत्ता परिवर्तन दोनों देशों के लिए फायदेमंद होगा और सीमा मुद्दों पर भी सुधार हो सकता है।

फिलहाल इतना तय है कि पश्चिम Bengal में हुए सत्ता परिवर्तन ने केवल राज्य की राजनीति को नहीं बदला है, बल्कि उसने दक्षिण एशियाई कूटनीति में भी नई संभावनाओं के द्वार खोल दिए हैं। बांग्लादेश की सकारात्मक प्रतिक्रिया इसी बदलते राजनीतिक परिदृश्य का संकेत मानी जा रही है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version