Skip to main content

समाचार मिर्ची

कोलकाता।पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा को लेकर जुबानी जंग तेज हो गई है। भाजपा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आरोपों को निराधार और राजनीतिक रूप से प्रेरित बताते हुए खारिज कर दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि टीएमसी की आपसी गुटबाजी के कारण जानें जा रही हैं।

इस कड़ी में भट्टाचार्य ने पलटवार करते हुए दावा किया कि चुनाव परिणाम आने के बाद टीएमसी समर्थित उपद्रवियों ने भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं की बेरहमी से हत्या की है। उन्होंने कहा कि राज्य में हो रही अन्य मौतें भाजपा के कारण नहीं बल्कि तृणमूल कांग्रेस के भीतर चल रही गुटबाजी और वर्चस्व की लड़ाई का नतीजा हैं।

वहीं इस संबंध में भट्टाचार्य ने जोर देकर कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद बंगाल में वर्षों पुरानी राजनीतिक हिंसा की संस्कृति पर विराम लग गया है। आम जनता अब बिना किसी भय के शांतिपूर्ण जीवन जी रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी अराजक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version