Skip to main content

समाचार मिर्ची

बैतूल। मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल की 34 वर्षीय पुत्री सुरभि खंडेलवाल का बुधवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। परिवार के अनुसार, सुरभि लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। उनका बचपन से ही स्वास्थ्य नाजुक रहता था और नियमित इलाज तथा फिजियोथेरेपी चल रही थी।

सुबह करीब 11:30 बजे उनकी नियमित फिजियोथेरेपी पूरी हुई। इसके कुछ समय बाद ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और दोपहर करीब 12 बजे हृदयाघात से उनका देहांत हो गया। निधन की सूचना मिलते ही हेमंत खंडेलवाल भोपाल से तुरंत बैतूल के लिए रवाना हो गए। इस दुखद घटना से राजनीतिक, सामाजिक और परिचितों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है।

सुरभि खंडेलवाल का अंतिम संस्कार बैतूल में होगा। परिवार के निवास बैतूल गंज से शाम 5 बजे अंतिम यात्रा निकलेगी और कोठी बाजार मोक्षधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बड़ी संख्या में लोग अंतिम विदाई देने पहुंचने की संभावना है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version