Skip to main content

समाचार मिर्ची

काठमांडू । ‘रोटी-बेटी’ के साथ वाला नेपाल अब भारत के खिलाफ आग उगलने लगा है। अरअसल लिंपियाधुरा, लिपुलेख और कालापानी को लेकर दोनों देशों के बीच विवाद इन दिनों ज्यादा गहराता जा रहा है। दरअसल नेपाल की सरकार ने नए राजनीतिक नक्शे को आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। इस नए नक्शे में भारत के कालापानी, लिपुलेख और लिम्पियाधुरा को भी शामिल किया गया है। सोमवार को हुई नेपाल कैबिनेट बैठक में भूमि संसाधन मंत्रालय ने नेपाल का संशोधित नक्शा जारी किया था, जिसका सभी ने समर्थन किया था।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, 8 मई को भारत ने उत्तराखंड के लिपुलेख से कैलाश मानसरोवर के लिए सड़क का उद्घाटन किया था। इसी बात को लेकर नेपाल ने कड़ी आपत्ति जताई थी। जिसके बाद नेपाल ने नया राजनीतिक नक्शा जारी करने का फैसला किया है।

नेपाल पीएम के बदले तेवर

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली बेहद आक्रामक नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा है कि वो एक इंच जमीन भारत को नहीं देंगे। वहीं, सरकार के एक मंत्री ने कहा कि सरकार भारत की तरफ से हो रहे अतिक्रमण को लंबे वक्त से बर्दाश्त कर रही थी, लेकिन फिर भारतीय रक्षा मंत्री ने लिपुलेख में नई सड़क का उद्घाटन कर दिया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version