पटना। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) द्वारा इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट आज 23 मार्च 2026 को दोपहर 1:30 बजे घोषित किया जाएगा। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट की घोषणा करेंगे, जिसमें बीएसईबी चेयरमैन आनंद किशोर और अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेंदर मौजूद रहेंगे।
लगभग 10 लाख छात्रों ने बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षाओं में भाग लिया था। छात्र अपने रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट interbiharboard.com और bsebexam.com पर देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करना होगा। एडमिट कार्ड में ये विवरण उपलब्ध होते हैं, जिन्हें तैयार रखने की सलाह दी गई है।
टॉपर्स की सूची भी रिजल्ट के साथ जारी की जाएगी। टॉपर्स को मेधा दिवस के अवसर पर 3 दिसंबर को सम्मानित किया जाएगा। फिलहाल वेबसाइट पर “कमिंग सून” दिखाया जा रहा है, लेकिन घोषणा के बाद लिंक सक्रिय हो जाएगा। छात्रों को सलाह है कि वे आधिकारिक साइट्स पर ही रिजल्ट चेक करें।
