Skip to main content

समाचार मिर्ची

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों में सभी दल अपनी स्थिति मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में प्रशांत किशोर (PK) की जन सुराज पार्टी ने अपने दो प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी ने मुजफ्फरपुर जिले की सकरा विधानसभा सीट से रेणू पासवान और पारू सीट से रंजना सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। दोनों उम्मीदवारों को पार्टी का सिंबल भी मिल चुका है और वे जल्द ही नामांकन करने वाली हैं।

बालिका शिक्षा और आत्मरक्षा, शौचालय, स्वच्छता, मतदाता जागरूकता और घरेलू हिंसा कानूनी अधिकारों पर कई कार्यशालाएं की और अभियान चलाया। उन्होंने देश का प्रधिनित्व संयुक्त राष्ट्र के मंच पर भी किया। वर्ष 2021 में उन्हें वर्ल्ड इकानोमिक फोरम द्वारा यंग ग्लोबल लीडर के रूप में चुना गया था।

जन सुराज पार्टी ने अब तक दो सूचियों में कई चर्चित और नए चेहरों को टिकट दिया है। तीसरी सूची का सभी को बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि इसमें बड़े नामों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, प्रशांत किशोर का यह कदम बिहार की पारंपरिक राजनीति में नई दिशा दे सकता है। वे लगातार “जन भागीदारी आधारित राजनीति” पर जोर दे रहे हैं और युवाओं तथा महिलाओं को ज्यादा प्रतिनिधित्व देने की रणनीति अपना रहे हैं।

प्रशांत किशोर की रणनीति: नया चेहरा, नई राजनीति

प्रशांत किशोर, जो पहले देशभर में चुनावी रणनीतिकार के रूप में जाने जाते थे, अब खुद एक राजनीतिक विकल्प के रूप में उभर रहे हैं। उनका जन सुराज अभियान गांव-गांव जाकर जनता से संवाद करने, समस्याएं सुनने और नीतियों को जनता के बीच से बनाने की सोच पर आधारित है।

बता दें कि, जन सुराज के इन नए चेहरों के मैदान में उतरने से बिहार की राजनीति में नई हलचल मच गई है। विपक्षी और सत्ताधारी दोनों खेमे इस नई राजनीतिक ताकत की ओर गंभीरता से देख रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि जन सुराज पार्टी कुछ सीटों पर मजबूत उपस्थिति दर्ज करने में सफल होती है, तो यह 2025 के विधानसभा चुनाव के समीकरणों को बड़ा झटका दे सकती है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version