समाचार मिर्ची

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए प्रचार अभियान जोर-शोर से चल रहा है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब राजनेताओं की रैलियों और जनसभाओं का दौर शुरू हो चुका है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की जनता को संबोधित करते हुए एनडीए सरकार को फिर से जीताने की अपील की और दावा किया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए ऐतिहासिक जनादेश हासिल करेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती पर पहुंचकर उन्हें माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने कर्पूरी के परिवारजनों से मुलाकात कर कर्पूरी के जीवन के खास पलों को तस्वीरों के माध्यम से देखा। वहीं, शाह की दो जगहों पर जनसभाएं होंगी। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यक्रम हाजीपुर में है। वही मोदी ने इस अवसर पर कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने बिहार के विकास और सामाजिक न्याय की दिशा में जो प्रयास किए, उन्हें हम कभी नहीं भूल सकते।

पीएम मोदी की जनसभा और संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के विभिन्न जिलों में आयोजित जनसभाओं में जनता से सीधे संवाद किया। उन्होंने कहा, “पूरा बिहार चाहता है कि एनडीए सरकार फिर से सत्ता में आए। हम सब मिलकर बिहार को वह समृद्धि और विकास दिलाएंगे, जिसकी जनता प्रतीक्षा कर रही है।” मोदी ने अपने संबोधन में युवाओं और आम जनता को टार्गेट किया और आरजेडी, कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे झूठ के रिकॉर्ड बना रहे हैं और सिर्फ अपने परिवार की चिंता करते हैं।

बता दें कि, गृह मंत्री अमित शाह ने भी बिहार में दो अलग-अलग जगहों पर जनसभाएं आयोजित कीं। उन्होंने एनडीए सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा और लोगों से मतदान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हाजीपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे।

चुनावी माहौल और विपक्ष की रणनीति

बिहार में चुनावी माहौल गरम है। राजद, जदयू, बीजेपी, कांग्रेस और जनसुराज जैसी पार्टियों के दिग्गज अब मैदान में उतर चुके हैं और अपने-अपने प्रचार अभियान में जुटे हैं। विपक्षी दल भी युवाओं, किसानों और व्यापारियों को अपने पक्ष में लाने की कोशिश कर रहे हैं।

एनडीए के विकास और उपलब्धियां

मोदी ने अपने भाषण में एनडीए की उपलब्धियों को उजागर किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क निर्माण के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। एनडीए सरकार ने राज्य के हर जिले में विकास कार्यों को गति दी है और बेरोजगारी, महिलाओं की सुरक्षा, और कृषि सुधार पर विशेष ध्यान दिया है।

बता दें कि, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के इस महत्वपूर्ण दौर में प्रधानमंत्री मोदी का जोरदार बयान और एनडीए के पक्ष में जनसभाओं का प्रभाव चुनावी माहौल को गर्म कर रहा है। मोदी और शाह की सक्रियता, एनडीए के विकास एजेंडा और विपक्षी दलों की कमजोरियों को देखते हुए यह स्पष्ट है कि बिहार के युवा और जनता इस बार ऐतिहासिक जनादेश देने के लिए तैयार हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version