Skip to main content

समाचार मिर्ची

पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत की अपील पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सक्रिय कदम उठाए हैं। उन्होंने अपने काफिले के वाहनों की संख्या कम करने का निर्देश दिया है। साथ ही मंत्रियों, सरकारी सेवकों और आम लोगों से डीजल-पेट्रोल के उपयोग में किफायत बरतने की अपील की है।

सीएम सम्राट चौधरी ने बुधवार को अपने एक्स हैंडल पर यह जानकारी दी। उन्होंने सभी लोगों से इस अभियान में शामिल होने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने बिहार में वर्क फ्रॉम होम कल्चर को बढ़ावा देने की बात कही है और सरकारी तथा निजी कार्यालयों में इसे लागू करने की सलाह दी है।

मुख्यमंत्री ने आम नागरिकों से सप्ताह में एक दिन मोटरचलित वाहनों का उपयोग न करने और ‘नो व्हीकल डे’ मनाने की अपील की है। उनके काफिले में वाहनों की संख्या वर्तमान में 15 से अधिक है, जिसे आधा करने या न्यूनतम रखने का निर्णय लिया गया है।

मंत्रियों, बोर्ड-निगम के अध्यक्षों, पदाधिकारियों और जन प्रतिनिधियों से आग्रह किया गया है कि वे बिना अतिरिक्त वाहनों के सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल हों। राज्य मुख्यालय के बाहर की सरकारी बैठकों को कम करने और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का सहारा लेने का निर्देश दिया गया है। सरकारी कैंटीनों में खाद्य तेल के उपयोग को भी नियंत्रित किया गया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version