समाचार मिर्ची

नई दिल्ली। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने रविवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस ने इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के दबाव में वीडी सतीशन को केरल का मुख्यमंत्री चुना है। उन्होंने कहा कि सतीशन कांग्रेस विधायकों की पसंद नहीं थे। पूनावाला ने कांग्रेस को ”इस्लामिक नेशनल खलीफा” करार देते हुए उसे हिंदू विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि सतीशन कांग्रेस के मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि मुस्लिम लीग के पहले मुख्यमंत्री के रूप में चुने गए हैं।

यहां हम आपको यह बता दें कि, भाजपा के आरोपों के बाद अब राजनीतिक नजरें कांग्रेस नेतृत्व और UDF गठबंधन की अगली रणनीति पर टिकी हैं। यह भी देखा जा रहा है कि क्या कांग्रेस इस मुद्दे पर औपचारिक प्रतिक्रिया देकर भाजपा के आरोपों का विस्तृत जवाब देती है या फिर इसे चुनावी बयानबाजी मानकर नजरअंदाज करती है।

फिलहाल इतना तय है कि केरल में मुख्यमंत्री पद को लेकर शुरू हुई चर्चा अब राष्ट्रीय राजनीतिक विवाद का रूप ले चुकी है। भाजपा और कांग्रेस के बीच यह टकराव आने वाले दिनों में और तेज हो सकता है, खासकर तब जब राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन राजनीति और नेतृत्व को लेकर बहस लगातार बढ़ रही है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version