समाचार मिर्ची

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट राजनीति से लेकर खेल तक, सबकुछ आपको मिलेगा तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

समाचार मिर्ची: सबसे तेज़ खबरें, हर पल ताज़ा विश्वसनीय समाचार, हर नजरिए से सही देश-दुनिया की सबसे ताज़ा खबरें खबरें जो आपको बनाए रखें अपडेट तेज और विश्वसनीय खबरें, बस एक क्लिक दूर हर पल की ताज़ी खबर, बिना किसी झोल के खबरें जो आपको चौंका दें, हर बार जानिए हर अपडेट, सबसे पहले और सबसे सही जहाँ सच्चाई और ताजगी मिलती है

नई दिल्ली।भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची को अंतिम रूप दे दिया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, करीब 160 नामों पर फैसला लिया गया है और यह सूची कल जारी की जा सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोलकाता में होने वाली विशाल रैली के बाद इसकी घोषणा होने की संभावना है।

बीजेपी ने इस बार उम्मीदवार चयन में विशेष सावधानी बरती है। अधिकांश मौजूदा विधायकों को फिर से टिकट देने का फैसला किया गया है। पहली सूची में राज्य बीजेपी के कई प्रमुख चेहरों के नाम शामिल होने की उम्मीद है, जिनमें विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष जैसे नाम प्रमुख हैं। पार्टी कुछ पूर्व सांसदों को भी विधानसभा चुनाव में उतारने की तैयारी में है, हालांकि मौजूदा सांसदों को विधानसभा चुनाव नहीं लड़ाने का निर्णय लिया गया है।

पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया में जमीनी स्तर पर फीडबैक लिया गया। संगठन की राय को प्राथमिकता दी गई और विभिन्न एजेंसियों के सर्वेक्षणों के आधार पर दावेदारों की लोकप्रियता, जीतने की क्षमता, निष्ठा और अनुशासन को परखा गया। पार्टी ने दलबदलुओं को टिकट नहीं देने का फैसला किया है, इसलिए तृणमूल कांग्रेस या अन्य विरोधी दलों से आए नेताओं को शामिल नहीं किया गया। इसी तरह टेलीविजन स्टार्स या बांग्ला फिल्मी सितारों को भी टिकट नहीं दिया जाएगा। बीजेपी जमीनी नेताओं पर दांव लगा रही है।

बाकी सीटों के लिए केंद्रीय चुनाव समिति की एक और बैठक जल्द बुलाई जाएगी। पश्चिम बंगाल विधानसभा में कुल 294 सीटें हैं और बीजेपी राज्य की आधी से अधिक सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version