समाचार मिर्ची

मुंबई। बॉलीवुड से एक बहुत ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी । वे 34 साल के थे। सुशांत बॉलीवुड के बेहद लोकप्रिय एक्टर थे। खबर ये भी है कि सुशांत के कुछ दोस्त भी उनके घर पर थे मगर दरवाजा अंदर से बंद था। जब उनके कमरे के दरवाजे को जब तोड़ा गया तो रूम में सुशांत फांसी के फंदे से लटके पाए गए।

फिल्मी दुनिया के बेहद उम्दा कलाकार थे सुशांत सिंह राजपूत । जिनके बारे में किसी ने भी नहीं सोचा था उनका फेवरेट इस तरह इस दुनिया को अलविदा कहेगा। बताया जा रहा है कि सुशांत काफी लंबे समय से तनाव में थे। बहुत समय से पार्टी और मेन स्ट्रीम में दिखाई नहीं दे रहे थे। उन्होंने अपने छोटे से करियर में खास छाप छोड़ी थी। बिहार के पूर्णिया के रहने वाले सुशांत ने ‘किस देश में है मेरा दिल’ नाम के डेली सोप में छोटे पर्दे पर शुरुआत की। उनको पहचान एकता कपूर के धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता’ से मिली इसके बाद सुशांत को फिल्मों में ‘काय पो चे!’ से कदम रखा जिसमें सुशांत मुख्य अभिनेता थे और उनके अभिनय की काफी तारीफ भी हुई थी।

सुशांत अपनी मां के काफी करीब थे लेकिन 2002 में उनके निधन के बाद वह काफी हताथ हो गए थे। कई बार वे अपनी मां के लिए भावुक पोस्ट लिखा करते थे। उन्होंने ही में एक पोस्ट लिखा था कि”आंसुओं से वाष्पित होता अतीत, मुस्कुराहट के एक आर्क को उकेरते सपने और एक क्षणभंगुर जीवन, दोनों के बीच बातचीत’ । आपको बता दें…. जब मां की मौत हुई थी तब सुशांत 16 साल के थे। सुशांत ने दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के एंट्रेस एग्जाम 2003 में ऑल इंडिया में 7वीं रैंकि हासिल की थी। मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र थे। एक्टिंग के लिए थर्ड ईयर में कॉलेज छोड़ दिया था और फिर वो बनकर दिखाया जो बनने का ख्वाब देखा था। मगर वक्त की इस सच्चाई उनके फैंस को झकझोर रही है। हर कोई यही कह रहा है कि इतनी जल्दी क्या थी। अभी तो असल उड़ान बाकि थी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version