Skip to main content

समाचार मिर्ची

मुंबई। बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर सनी देओल का “ढाई किलो हाथ” भारी पड़ता दिखाई दे रहा है। लंबे समय से चर्चा में बनी रही बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ (Border 2) ने रिलीज होते ही सिनेमाघरों में तूफान ला दिया है। सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे सितारों से सजी इस देशभक्ति फिल्म ने पहले ही दिन ऐसी कमाई कर डाली है कि ट्रेड एक्सपर्ट्स भी हैरान रह गए हैं।

पहले दिन की जबरदस्त ओपनिंग

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। रिलीज के साथ ही देशभर के सिंगल स्क्रीन और मल्टीप्लेक्स थिएटर्स में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले दिन सुबह के शो से ही फिल्म को शानदार ओपनिंग मिली और शाम व नाइट शोज में ऑक्यूपेंसी और भी बेहतर होती चली गई।

गौरतलब हैं कि, रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने अपने ओपनिंग डे पर लगभग 30 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जिसे उस वक्त एक मजबूत शुरुआत माना गया था। लेकिन ‘बॉर्डर 2’ ने पहले ही दिन करीब 2 करोड़ रुपये ज्यादा कमाकर यह साबित कर दिया कि सनी देओल की फैन फॉलोइंग और देशभक्ति फिल्मों का क्रेज आज भी बरकरार है।सनी देओल की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस, फिल्म का देशभक्ति से भरा विषय और जबरदस्त बैकग्राउंड म्यूजिक दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाने में कामयाब रहा है।

इस कड़ी में हम आपको बता दें कि, फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की कहानी 1971 में हुई पाकिस्तान की तरफ से हुई घुसपैठ पर बनाई गई है. फिल्म में सनी देओल ने सीनियर ऑफिसर की भूमिका में नजर आएं हैं जिन्होंन वरुण धवन, अयान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ को ट्रेनिंग देते हैं. अब इस ट्रेलिंग के दौरा कैसे इन तीनों की दोस्ती होती है जो कि मौत तक साथ रहती है, बस यही फिल्म में दिखाया गया है।

हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत के बावजूद ‘बॉर्डर 2’, सनी देओल की पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गदर 2’ का ओपनिंग डे रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है। ‘गदर 2’ ने रिलीज के पहले ही दिन करीब 40 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर इतिहास रच दिया था।इस तुलना में ‘बॉर्डर 2’ थोड़ी पीछे जरूर रह गई, लेकिन ट्रेड जानकारों का मानना है कि फिल्म का कंटेंट और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ इसे लंबी रेस का घोड़ा बना सकता है।

वही, ‘बॉर्डर 2’ की शानदार शुरुआत यह साफ दिखाती है कि भारतीय दर्शकों के दिलों में देशभक्ति फिल्मों के लिए आज भी खास जगह है। सनी देओल जैसे कलाकार, जो इस जॉनर में पहले भी खुद को साबित कर चुके हैं, दर्शकों के लिए एक भरोसेमंद नाम बन चुके हैं।कुल मिलाकर, ‘बॉर्डर 2’ ने पहले ही दिन यह संकेत दे दिया है कि आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर इसका दबदबा बना रह सकता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म लंबी दौड़ में कौन-कौन से नए रिकॉर्ड अपने नाम करती है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version