Skip to main content

समाचार मिर्ची

नई दिल्ली। देश में लंबे समय से जारी लॉकडाउन के बीच अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। ऐसे में अब धीरे-धीरे देश को अनलॉक किया जा रहा है। आठ जून से केंद्र सरकार के निर्देश के मुताबिक देश में शॉपिंग मॉल्स खोलने की इजाजत होगी। लॉकडाउन के इस फेज को सरकार अनलॉक-1 नाम दे रही है। जिसकी समय सीमा पूरे जून महीने तक रहेगी। यानी अब जब एक बार फिर आठ तारीख से शॉपिंग मॉल्स खुल जाएंगे तो मॉल्स में शॉपिंग पहले जैसी नहीं रहेगी।

मॉल और शोरूम में जाने से पहले ये जान लें…

सोशल डिस्टेंस का यहां ख्याल रखना होगा
ग्राहकों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा
हर कस्टमर, दुकानदार के लिए आरोग्य सेतू एप जरूरी
मॉल में एंट्री से पहले थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी
हाथ भी सेनिटाइज किए जाएंगे
शोरूम में ग्राहकों की संख्या 5 से ज्यादा नहीं होगी

इतना ही नहीं एक फ्लोर से दूसरे फ्लोर पर जाने के लिए जब आप एस्क्लेटर का प्रयोग करेंगे तो भी नियम अलग होंगे। अब एस्क्लेटर पर एक वक्त पर 3 से अधिक लोग नहीं होंगे। इसके साथ ही 2 लोगों के बीच 3 सीढ़ियों का अंतर होगा। मेक अप से जुड़े प्रोडक्ट्स, जूते और परफ्यूम जैसी चीजों के ट्रायल पर पूरी तरह पाबंदी होगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version