Skip to main content

समाचार मिर्ची

बक्सर। बीते रविवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जिले के दलसागर स्थित खेल मैदान में आयोजित सभा में जन भागीदारी नहीं दिखने को लेकर पार्टी नेतृत्व ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

Bihar Congress बक्सर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली में कम भीड़ होने पर पार्टी ने कार्रवाई की है। जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार पांडेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। रैली में कुर्सियां खाली रहने और पार्टी की अंदरूनी कलह के चलते यह कदम उठाया गया है। इस मामले में अन्य नेताओं पर भी गाज गिर सकती है। ,


बीते रविवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जिले के दलसागर स्थित खेल मैदान में आयोजित सभा में जन भागीदारी नहीं दिखने को लेकर पार्टी नेतृत्व ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

पार्टी ने इसे संज्ञान में लेते हुए इसकी आंतरिक समीक्षा शुरू कर दी है। साथ ही तत्काल प्रभाव से कांग्रेस के जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार पांडेय को उनके पद से निलंबित कर दिया है।बता दें कि, कुछ ही दिनों पहले उन्हें लगातार दूसरी बार जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

बता दें कि, पार्टी ने इस संज्ञान में इसकी आंतरिक समीक्षा शुरू कर दी है। साथ ही तत्काल प्रभाव से कांग्रेस के जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार पांडेय को उनके पद से निलंबित कर दिया है। कुछ ही दिनों पहले उन्हें लगातार दूसरी बार जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version