समाचार मिर्ची

खनऊ।लखनऊ के शहर काजी मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने आगामी जनगणना 2027 को देखते हुए मुस्लिम समुदाय से अपील की है। उन्होंने कहा है कि जनगणना फॉर्म भरते समय धर्म के कॉलम में सिर्फ ‘इस्लाम’ दर्ज करें और मातृभाषा के कॉलम में ‘उर्दू’ लिखें।

मौलाना खालिद रशीद ने पुरजोर अपील करते हुए कहा कि अक्सर लोग सामान्य तौर पर हिंदी लिख देते हैं, लेकिन अपनी सही पहचान दर्ज करना जरूरी है। उन्होंने मुस्लिम समुदाय से आह्वान किया कि अपनी धार्मिक और भाषाई पहचान स्पष्ट रूप से दर्ज करें।मौलाना ने बताया कि सरकार जब भी जन कल्याणकारी योजनाएं बनाएगी तो इसी डेटा का इस्तेमाल किया जाएगा। सटीक डेटा होने से सरकार को योजनाएं बनाने और उन्हें लागू करने में सहूलियत होगी।

देश में होने वाली आगामी डिजिटल जनगणना को लेकर प्रशासन सक्रिय है। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक की और सभी मंडलायुक्तों तथा जिलाधिकारियों को मकान सूचीकरण का कार्य बिना एरर और समय-सीमा के भीतर पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। 10 अप्रैल तक 5.5 लाख गणना करने वालों का डेटाबेस तैयार हो जाएगा। नागरिक 7 मई से स्व-गणना पोर्टल पर अपना विवरण खुद भर सकेंगे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version