Skip to main content

समाचार मिर्ची

दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने NEET-UG 2026 पेपर लीक के खिलाफ 5 घंटे का प्रदर्शन किया। पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने साफ कहा कि “शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आज शाम 5 बजे तक इस्तीफा दें, नहीं तो पूरे देश में प्रदर्शन होगा और अगले शनिवार, यानी 13 जून को फिर जंतर-मंतर पर आंदोलन होगा।”

इस प्रदर्शन की अनुमति शाम 5 बजे तक थी, लेकिन करीब 3 बजे ही अभिजीत और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक धरनास्थल से रवाना हो गए, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हो गया। अभिजीत सुबह अमेरिका से लौटकर सीधे एयरपोर्ट से जंतर-मंतर पहुंचे थे। वे अंबेडकर की ऑटोबायोग्राफी और संविधान की कॉपी लेकर आए थे।

इस आंदोलन में सोनम वांगचुक भी शामिल हुए, साथ ही CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका भी मौजूद थे। आशुतोष IIT कानपुर से पास आउट हैं और पिछले साल लंदन से भारत लौटे हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version