Skip to main content

समाचार मिर्ची

कोरोनावायरस के चलते मौतों का आंकड़ा काफी तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को चंद घंटों के अंदर 8 लोगों की मौत हो गई। जयपुर में 13 साल की बच्ची ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसे टाइफाइड की शिकायत थी। जानकारी के मुताबिक, बच्ची नानी के पास फरीदाबाद में थी। तबीयत बिगड़ने पर उसे आगरा में भर्ती किया गया। यहां से बच्ची को 8 अप्रैल को जयपुर शिफ्ट कर दिया गया। शनिवार रात इलाज के दौरान उसकी जेकेलोन अस्पताल में मौत हो गई। रविवार को उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बच्ची के पिता यहां ईदगाह में रहकर मजदूरी करते हैं।

वहीं इंदौर में रविवार को दो संक्रमितों की मौत हुई। भोपाल में एक मरीज ने जान गंवाई। महाराष्ट्र के पुणे में दो मौतें हुईं। गुजरात, उत्तर प्रदेश और झारखंड में एक-एक मौतें हुईं। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रहने वाले वाले एक युवक की रविवार को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मौत हो गई। जबकि गुजरात में 75 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। झारखंड के रांची स्थित रिम्स में 56 साल के व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। अब तक देश में कोरोना से 305 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इसके पहले शनिवार को 36 मौतें हुईं थीं। इनमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 17 थीं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version