Skip to main content

समाचार मिर्ची

नई दिल्ली,। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज गुजरात के भुज (Rajnath Singh Gujarat Visit) एअरबेस जा रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भुज में यह उनका पहला दौरा है। भुज एअरबेस पर पर रक्षा मंत्री सैनिकों की हौसला अफजाई करेंगे। इसके अलावा राजनाथ सिंह स्मृतिवन भी जाएंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भुज के दौरे पर हैं। भुज एअर फोर्स स्टेशन के लिए वो नई दिल्ली से रवाना हो चुके हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्षा मंत्री पहली बार भुज जा रहे हैं। ऐसे में पूरे देश की नजरें उनके इस दौरे पर टिकी हैं। वहीं भुज एअर फोर्स स्टेशन पर जवानों को संबोधित करने के बाद रक्षा मंत्री स्मृतिवन भी जाएंगे।

भुज एअरबेस के लिए उड़ान भरने से पहले रक्षा मंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने अपने दौरे की जानकारी साझा की है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version