नई दिल्ली। आईपीएल 2026 का 14वां मैच बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं होने की संभावना है। टीम ने लगातार दो मैच जीते हैं और अपनी संभावित प्लेइंग 11 को बनाए रखेगी। संभावित प्लेइंग इलेवन में केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसंका, नीतीश राणा, विप्रज निगम, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन और मुकेश कुमार शामिल हो सकते हैं। इम्पैक्ट खिलाड़ियों के रूप में आशुतोष शर्मा, आकिब नबी, समीर रिजवी, दुष्मंथा चमीरा और करुण नायर के नाम हैं।
गुजरात टाइटन्स में बदलाव की उम्मीद है। कप्तान शुभमन गिल मांसपेशियों में खिंचाव के कारण पिछले मैच में नहीं खेल पाए थे। स्टैंड-इन कप्तान राशिद खान ने बताया कि गिल इस मैच के लिए फिट हो सकते हैं, हालांकि उनकी उपलब्धता पर अभी अंतिम फैसला होना बाकी है। टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन में शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और अशोक शर्मा शामिल हो सकते हैं। इम्पैक्ट ऑप्शन में शाहरुख खान, जेसन होल्डर, मानव सुथार, अनुज रावत और जयंत यादव के नाम हैं।
दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी इकाई मजबूत मानी जा रही है, जबकि गुजरात टाइटन्स ने अपने शुरुआती दो मैच हार दिए हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल सात मैच खेले गए हैं, जिनमें दिल्ली ने तीन और गुजरात ने चार मैच जीते हैं।
