समाचार मिर्ची

 नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाज बदल गया है। तेज धूप के बाद अचानक आसमान में काले बादल छा गए। कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट ली है। तेज धूप के बाद आसमान में काले बादल छा गए और कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। दिल्ली-एनसीआर के वेदर में आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कई इलाकों में ओले भी गिरे हैं। नोएडा और आसपास के इलाकों में तेज आंधी चल रही है।

नोएडा और आसपास के इलाकों में तेज आंधी चल रही है और जमकर बारिश भी हो रही है। दिल्ली के कई इलाकों में ओले भी पड़े हैं। इससे पहले लोग भीषण गर्मी का सामना कर रहे थे। अचानक मौसम में बदलाव आने से लोगों के चेहरे खिले हुए हैं। 

आंधी के कारण दृश्यता में आई कमी

भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। वहीं इस जलभराव के कारण यातायात जाम की समस्या भी सामने आई है। गाड़ियां रेंगते हुए गुजर रही है। आंधी के कारण दृश्यता भी कम हो गई। लोग बारिश बाद छिपते नजर आए। बता दें, मौसम विभाग ने इस पूरे हफ्ते के लिए तापमान में गिरावट रहने की संभावना व्यक्त की गई है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version