समाचार मिर्ची

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस ने हाल ही में कहर मचाया है उसने पूरे प्रदेश की चिंता बढ़ा दी है। 24 घंटों के दौरान गुरुवार रात तक प्रदेश में कोरोना के 30 नए मामले सामने आए हैं। यही वजह है कि सरकार लगातार हरकत में दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार नजर बनाए हुए हैं, उन्होंने आदेश जारी कर राज्य के 15 जिलों के हॉटस्पॉट को सील करवा दिया है। यहां किसी भी व्यक्ती का आना-जाना बैन होगा।
प्रदेश में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 411 हो गई है। आपको बता दें कि, गुरुवार को भी मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना का शिकार हुए 8 पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। सिर्फ शहर में ही कोरोना वायरस से संक्रमित होकर मरने वालों की संख्या अब तक 23 हो चुकी है। इसके बाद अब प्रदेशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित होकर जान गवाने वालों की संख्या 33 हो गई है।


सरकार ने एक और आदेश जारी कर हर किसी को मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। ऐसा नहीं करने वालों पर पुलिस कार्रवाई भी कर सकती है।
प्रदेशभर में सबसे ज्यादा खराब हालात इंदौर के हैं। बुधवार को ही सिर्फ एक दिन में शहर में कोरोना के 63 पॉजिटिव मरीजों की पुष्टी हुई थी। इसके बाद गुरुवार को भी शहर में 8 नए मामले सामने आए, जिसके बाद यहां संक्रमितों की संख्या 221 हो गई है, जबकि कोरोना संक्रमण का शिकार होकर आज शहर के 8 मरीजों ने अपनी जान गवा दी है। इसके बाद अब शहर में मृतकों की संख्या 23 हो गई है। कोरोना बुलेटिन रिपोर्ट के अनुसार, 08 लोगों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। राहत की बात ये है कि, इनमें से 173 मरीजों का हालत स्थिर है, तो वहीं 17 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version