Skip to main content

समाचार मिर्ची

मुंबई।बॉलीवुड के इस सप्ताह बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ की लंबी दौड़ जारी है। रिलीज के नौवें हफ्ते में फिल्म ने अब भी कमाई जारी रखी है, हालांकि पहले हफ्तों की तुलना में इसमें गिरावट दर्ज की गई। ‘पति पत्नी और वो दो’ ने अपने पहले हफ्ते में कुल मिलाकर करीब 28-33 करोड़ रुपये के आसपास का कलेक्शन किया। आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह अभिनीत इस फिल्म की शुरुआत मध्यम रही, जिसमें पहले दिन लगभग 4 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन रहा। सप्ताह के अंत तक इसमें स्थिरता दिखी।

9वें हफ्ते में भी जारी है ‘धुरंधर 2’ की कमाई

बॉलीवुड फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के नौ सप्ताह बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी है। लंबे समय तक सिनेमाघरों में टिके रहना किसी भी फिल्म के लिए बड़ी उपलब्धि माना जाता है और ‘धुरंधर 2’ इस मामले में सफल दिखाई दे रही है।

हालांकि शुरुआती हफ्तों की तुलना में फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन इसके बावजूद दर्शकों का एक वर्ग अब भी फिल्म देखने सिनेमाघरों तक पहुंच रहा है। ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने नौवें हफ्ते में भी स्थिर कमाई की और कुल कलेक्शन में लगातार इजाफा किया।

विशेषज्ञों का मानना है कि फिल्म की मजबूत कहानी, एक्शन और दर्शकों के बीच बनी सकारात्मक प्रतिक्रिया इसकी लंबी सफलता का मुख्य कारण है। कई सिनेमाघरों में फिल्म को सीमित स्क्रीन मिलने के बावजूद इसका प्रदर्शन संतोषजनक बना हुआ है।

यहां यह बतता दें कि, ‘भूत बंगला’ ने अपनी रिलीज के कई हफ्तों बाद भी बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बनाए रखी है। अक्षय कुमार और वामिका गब्बी की इस कॉमेडी ने 200 करोड़ क्लब को पार कर लिया था और अब 230 करोड़ के करीब पहुंच गई है। वहीं रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ मराठी में मजबूत प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने पहले हफ्ते में रिकॉर्ड ओपनिंग की और 50-60 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version