मुंबई:रनवीर सिंह अभिनीत फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। रविवार तक फिल्म ने worldwide 1600 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर लिया है। विदेशी बाजार में इसने 392 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म 18 दिनों में यह आंकड़ा छूने में सफल रही है।
फिल्म ने भारत में 1000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है, जिससे यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। रविवार को फिल्म ने 28.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। इससे पहले यह आरआरआर, केजीएफ 2, जवान, पठान और कल्कि 2898 एडी जैसी फिल्मों के worldwide कलेक्शन के रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। अब यह चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
आईएमडीबी के अनुसार, ‘धुरंधर 2’ पुष्पा 2 के worldwide रिकॉर्ड को तोड़ने से सिर्फ एक कदम दूर है। पुष्पा 2 ने 1742 करोड़ रुपये का worldwide कलेक्शन किया था, जबकि धुरंधर 2 अब 1600 करोड़ के पार पहुंच चुकी है। फिल्म ने अपने पहले भाग ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया है।
अदित्य धर द्वारा निर्देशित इस जासूसी थ्रिलर में रनवीर सिंह के साथ संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है।
