नई दिल्ली।रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म आदित्य धर के निर्देशन में बनी है और इसमें रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल तथा आर माधवन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का पहला पार्ट दिसंबर 2025 में रिलीज हुआ था। ‘धुरंधर 2’ के पेड प्रीव्यू की एडवांस बुकिंग चल रही है और महंगे टिकटों के बावजूद अच्छी बुकिंग देखी जा रही है।
फिल्म को भारत की नंबर 1 फिल्म बनने के लिए पांच प्रमुख रिकॉर्ड तोड़ने होंगे। पहले रिकॉर्ड के तहत ओपनिंग डे कलेक्शन में ‘पुष्पा 2’ का 191 करोड़ रुपये का भारत ग्रॉस रिकॉर्ड तोड़ना होगा। दूसरे में फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन के लिए ‘पुष्पा 2’ के 354 करोड़ रुपये के भारत कलेक्शन से अधिक कमाई करनी होगी। तीसरे रिकॉर्ड में भारत में लाइफटाइम कलेक्शन के लिए ‘बाहुबली 2’ के 1429 करोड़ रुपये को पार करना होगा।
चौथे रिकॉर्ड के तहत विदेशी कलेक्शन में ‘दंगल’ के 1535 करोड़ रुपये को मात देनी होगी। पांचवें और अंतिम रिकॉर्ड में वर्ल्डवाइड कलेक्शन के लिए ‘दंगल’ के 2070 करोड़ रुपये के आंकड़े से आगे निकलना होगा। इन सभी रिकॉर्ड्स को तोड़ने पर ही ‘धुरंधर 2’ भारत की नंबर 1 फिल्म बन पाएगी, जिसके लिए रणवीर सिंह के सामने कड़ी चुनौती है।
