Skip to main content

समाचार मिर्ची

मुंबई। रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 56.55 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने उसी दिन 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दोनों फिल्में एक ही दिन रिलीज हुई थीं।

‘धुरंधर 2′ ने छह दिनों में कुल 575.67 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 687.43 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड 919 करोड़ रुपये पहुंच गया है। फिल्म ने छह दिनों में ही 500 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है।’उस्ताद भगत सिंह’ का छह दिनों का कुल कलेक्शन 64.60 करोड़ रुपये रहा है। भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 76.05 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड 86.47 करोड़ रुपये है।

फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने पहले दिन 102.55 करोड़, दूसरे दिन 80.72 करोड़, तीसरे दिन 113 करोड़, चौथे दिन 114.85 करोड़ और पांचवें दिन 65 करोड़ रुपये कमाए थे। ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने पहले दिन 34.75 करोड़, दूसरे दिन 9 करोड़, तीसरे दिन 9.10 करोड़, चौथे दिन 7.50 करोड़ और पांचवें दिन 2.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version